रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब ने नववर्ष पर प्रथम स्थापना दिवस मनाया

रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब ने नववर्ष पर प्रथम स्थापना दिवस मनाया
कार्यक्रम में पहुंचे जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान के.के. गुप्ता व अन्य सदस्य।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 1 जनवरी : नव वर्ष के अवसर पर रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब ने अपना प्रथम स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर संस्था ने जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान के.के. गुप्ता के पहुंचने पर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ अंकित गौरव उप प्रधान, मनोज वशिष्ठ पूर्व प्रधान और श्री गुर तेज सिंह सेखों सहित कई लोग मौजूद रहे। संस्था के प्रधान बी.बी जिंदल, रोशन लाल मित्तल, रमेश बंसल, डा. मांगेराम गुप्ता, आर.पी. जैन, आर.के गर्ग एस.डी.ओ., सुशील अग्रवाल एस.डी.ओ., आर.के. बंसल, वी.पी. बंसल, पी.डी. गुप्ता, आर.एस. गोयल, मदन गोयल आदि ने स्थापना दिवस पर पहुंचे अतिथियों का अवगत किया। के.के. गुप्ता ने संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और भविष्य में सीनियर सिटीजन को हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया। संस्था ने बार एसोसिएशन के सदस्यों को शाल व पटके पहनाकर तथा उन्हें महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब के पदाधिकारी अतिथियों को सम्मान देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय संस्कृति तथा संस्कारों के साथ खुशियों व उल्लास से भरा हो नववर्ष : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

Tue Jan 2 , 2024
भारतीय संस्कृति तथा संस्कारों के साथ खुशियों व उल्लास से भरा हो नववर्ष : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। अपनी संस्कृति तथा संस्कारों के साथ ही हासिल कर सकते हैं जीवन का लक्ष्य। कुरुक्षेत्र, 1 जनवरी : मनुष्य के जीवन में उदय होता सूर्य प्रतिदिन नए दिन की शुरुआत […]

You May Like

advertisement