पति के साथ नहीं रहने की इच्छा जताने पर आभूषणों की कराई गई वापसी

जांजगीर-चांपा 18 जून 2022/ छ ग राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर द्वारा गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय जांजगीर में महिला आयोग में दर्ज प्रकरण की सुनवाई किया गया। जिसमें आवेदिका अपने पति के साथ नही रहना चाहती है और अपने सोने- चांदी के गहने पति से वापस चाहती है। प्रकरण के कार्यवाही के दौरान अनावेदक द्वारा आवेदिका को उसके सोने-चांदी के आभूषण वापस कराया गया। कार्यवाही से आवेदिका संतुष्ट हुई।
एक अन्य प्रकरण में अनावेदकगण (पति,जेठानी) द्वारा आवेदिका एवम उसके पुत्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया है एवं उसे उसके पति द्वारा उसे भरण -पोषण राशि भी नही दी जाती। जिस पर सदस्य द्वारा आवेदिका को ए. एस. पी. जांजगीर पद्मश्री तंवर के समक्ष अपने प्रकरण के संबंध में अग्रिम कार्यवाही के लिए जाने को निर्देशित किया गया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेल निरीक्षण समिति द्वारा किया गया जेलों का निरीक्षण

Sat Jun 18 , 2022
जांजगीर-चांपा 18 जून 2022/ सर्वाेच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुक्रम में जेलों में निरूद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल खोखरा एवं उप जेल सक्ती का निरीक्षण किया गया। सभी बैरकों में समस्त बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी लिये गये, जहां 01 बच्चे की उम्र विधि के उल्लंघन करने […]

You May Like

Breaking News

advertisement