टोकन जारी करने किसानों से जमा कराई गई पर्ची वापस करें – प्रभारी सचिव, नवागढ़, पामगढ़, अकलतरा विकासखंडों के धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, 22 दिसंबर, 2021/  राज्य के गृह सचिव और जिले के प्रभारी सचिव श्री धनंजय देवांगन ने आज जिले के तीन विकासखंडों के धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। अकलतरा विकासखंड के करूमहु धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी द्वारा टोकन जारी करने किसानों की पर्ची जमा कराए जाने को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सचिव ने तत्काल किसानों को उनकी जमीन की पर्ची वापस करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की सही और बराबर तौलाई करने, धान का उसी दिन स्टेक बनाने के निर्देश दिए। धान की सुरक्षा के लिए उन्होंने स्टेक के नीचे ड्रेनेज बनाने तथा तिरपाल का समुचित प्रबंध करने के निर्देश से।
     श्री देवांगन ने आज नवागढ़ विकासखंड के धान खरीदी केंद्र कुटरा, पामगढ़ विकासखंड के भदरा और अकलतरा विकासखंड के पकरिया झूलन, तरौद और करूमहु धान खरीदी केंद्र का सघन निरीक्षण किया। इन केंद्रों के निरीक्षण के दौरान श्री देवांगन ने मौके पर उपस्थित किसानों से उनके खेत के रकबे, उत्पादित धान, टोकन जारी करने आदि की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्हें टोकन मिलने तथा धान तौलाई कराने में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो रही है।
    प्रभारी सचिव ने सभी केंद्र प्रभारियों और नोडल अधिकारियों से कहा कि वे किसानों द्वारा केंद्र में लाए गए धान की पहले ढेरी लगाएं उसके बाद बारदानों में भरकर तौल कर गुणवत्तापूर्ण धान का क्रय करें। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे क्रय किए गए धान का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करें। धान जमीन पर यत्र-तत्र न गिरे यह सुनिश्चित किया जाए।  
    प्रभारी सचिव ने सभी धान खरीदी केंद्रों में क्रय किए गए धान में 4-5 बोरी धान का अपने सामने वजन कराया और धान सही और बराबर तौलकर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्रों में बारदानों की उपलब्धता की जानकारी ली। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि उनके केंद्र में बारदाने की  कोई कमी नही है।
    तरौद धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी और समिति प्रबंधक को निर्देशित कर कहा है कि वे धान खरीदी में शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने किसानों द्वारा लाए गए धान की पहले तिरपाल में ढेरी लगाने और उसके बाद बोरे में पलटी करने और तौलाई करने के निर्देश दिए।
 निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, एसडीएम जांजगीर श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू सहित धान खरीदी से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक//फोटो

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शुक्ला ने ईवीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Wed Dec 22 , 2021
जांजगीर-चांपा, 22 दिसंबर 2021/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आज ईवीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस की गुणवत्ता और भौतिक पहलुओं का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने ईवीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयर हाउस में आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य कराए जाने लोक निर्माण विभाग की ईई श्री के पी लहरे को […]

You May Like

Breaking News

advertisement