संशोधित समाचार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले को दी -119 करोड़ 30 लाख रुपए के 27 महत्वपूर्ण कार्यों की सौगात,

जांजगीर-चांपा, 11 मार्च, 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में जांजगीर-चांपा जिले को सड़क नवीनीकरण, सेतु निर्माण नई सड़क आदि 27 विभिन्न निर्माण कार्यों  के लिए 119 करोड़ 30 लाख रुपए की दी सौगात दी है। इन कार्यों से जिले में आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा वहीं आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों में इजाफा होगा।
मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2022- 23 के बजट में सम्मिलित  कार्य इस प्रकार हैं –
    जिला जांजगीर-चांपा के नैला-बलौदा-महुदा मुख्य जिला मार्ग का मजबूतीकरण कार्य हेतु लंबाई – 22.40 किमी. (कार्य वर्ष 2022-23) – 5 करोड़ रुपए, जिला जांजगीर-चांपा के चांपा बायपास मार्ग का मजबूतीकरण कार्य लंबाई- 5.00 किमी. (कार्य वर्ष 2022-23) – 3 करोड़ 50 लाख रुपए, जिला जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण खैरताल मार्ग लंबाई- 12.00 किमी. का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य (कार्य वर्ष 2022-23) – 8 करोड़ रुपए,  भोथिया से सलनी तक सड़क निर्माण कार्य लंबाई -4.00 किमी (कार्य वर्ष 2022-23) – 4 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार जांजगीर-पीथमपुर ग्रामीण मार्ग का मजबूतीकरण कार्य हेतु लंबाई – 9.30 किमी. (कार्य वर्ष 2022-23) – 3 करोड़ 30 लाख रुपए, डभरा नहरपार से खरसिया तक (नहरपार मार्ग) सड़क निर्माण कार्य लंबाई- 22 किमी. (कार्य वर्ष 2022-23) –  9 करोड़ रुपए, महादेवपाली से बालपुर सड़क निर्माण कार्य लंबाई- 7 किमी. (कार्य वर्ष 2022-23) – 4 करोड़ रुपए। बरतुंगा से किरारी, अण्डा, चरौदी, लिमगांव होते हुए अड़भार, दारीमुड़ा तौलीपाली मुख्य मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य लंबाई- 25 किमी. (कार्य वर्ष 2022-23) – 9 करोड़ रुपए। देवरघटा से कठर्रापाली, निमोही, सिंघीतराई, बेनीपाली, ओडे़केरा मुख्य मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य लंबाई – 8 किमी. (कार्य वर्ष 2022-23) – 5 करोड़ रुपए, अकलतरा विकासखंड के ग्राम तिलई राष्ट्रीय राजमार्ग से मुड़पार तक लंबाई – 3.00 किमी.- 4 करोड़ रुपए,  अकलतरा विकासखंड के ग्राम चंदनिया से ढोरला तक लंबाई – 4.00 किमी.- 5 करोड़ रुपए,  बलौदा विकासखंड के ग्राम पहरिया से ग्राम खरमोरा तक लंबाई -3.00 किमी.- 4 करोड़ रुपए, बलौदा विकासखंड के ग्राम बेलटुकरी से खैजा नहर पार तक लंबाई – 2.20 किमी. – 2 करोड़ 50 लाख रुपए,  मौहापाली डभरा खरसिया मार्ग लंबाई 4.20 किमी. का निर्माण कार्य – 6 करोड़ रुपए, बम्हनीडीह विकास खंड के गोविंदा से बड़गड़ी मार्ग लंबाई 2.00 किमी. – 3 करोड़ रुपए,  जैतपुर-हसौद-सरसींवा मार्ग में महानदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण (कार्य वर्ष 2022-23) – 10 करोड़ रुपए, जिला जांजगीर के ग्राम घोघरी के पास बगान नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण (कार्य वर्ष 2022-23) – 6 करोड़ रुपए,  राहौद-बिलारी-सलखन मार्ग में ग्राम बिलारी के पास कांजी नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण (कार्य वर्ष 2022-23) – 3 करोड़ रुपए, कोहका-कामता मार्ग में कांजी नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण (कार्य वर्ष 2022-23) – 2 करोड़ रुपए, बेलहा-कुरियारी मार्ग में कंजी नाला पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण (कार्य वर्ष 2022-23) – 3 करोड़ रुपए।  बिलासपुर-रायगढ़ मार्ग पर चांपा शहर में गेमन पुल के पास हसदेव नदी पर पुल का निर्माण (डी.पी.आर. एवं सर्वेक्षण का कार्य) (कार्य वर्ष 2022-23) – 50 लाख रुपए, जिला जांजगीर के दहीदा से बम्हनीडीह के बीच हसदेव नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण (डी.पी.आर. एवं सर्वेक्षण का कार्य) (कार्य वर्ष 2022-23) – 50 लाख रुपए,  बरपाली से नवापारा मार्ग निर्माण 3.50 किलोमीटर – 3 करोड़ 50 लाख रुपए, ग्राम जावलपुर के अंबेडकर चौक से मुक्तिधाम खरीदी केंद्र होते हुए बलौदा रासोटा मार्ग निर्माण 2.50 किलोमीटर – 2 करोड़ 50 लाख रुपए, ग्राम मूलमुला बनाडीह मार्ग 8.80 किलोमीटर मजबूती एवं चौड़ीकरण कार्य – 4 करोड़  रुपए, जांजगीर केरा से शिवरीनारायण मार्ग 18 किलोमीटर निर्माण 5 करोड़  रुपए और ग्राम डोंगाकोहरौद पामगढ़ से बाईपास सड़क निर्माण कार्य 6 किलोमीटर  4 करोड़ रुपए की स्वीकृति बजट में  दी गई है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आकस्मिक मृत्यु के 03 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Fri Mar 11 , 2022
जांजगीर-चांपा, 11 मार्च, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।जिले की तहसील बम्हनीडीह के ग्राम बसंतपुर निवासी […]

You May Like

Breaking News

advertisement