![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220904-WA0088-1024x472.jpg)
मातृभाषा भोजपुरी आठवीं अनुसूची शामिल करने का सघर्ष क्रांतिकारी आन्दोलन जारी
आजमगढ़। भोजपुरी भाषा संस्कृति सभ्यता को संरक्षित सुरक्षित एवं संवर्धन के लिए भोजपुरी विकास संस्थान का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को मुबारकपुर विस के विधायक अखिलेश यादव से मिला। इस दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह समेंदा ने बताया कि भोजपुरी विकास संस्थान विगत कई वर्षों से इसको लेकर संघर्ष कर रही है थी। लेकिन संस्था भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने एवं मातृभाषा के रूप में मान्यता प्राप्त कराने के लिए क्रांतिकारी आंदोलन के साथ आगे बढ़ रही है। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने संस्था के उद्देश्यों को विस्तार से बताया। सिंह ने आगे बताया कि विधायक अखिलेश यादव ने संस्थान के उद्देश्यों पर हर्ष जताते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन देते हुए कहाकि संस्था की इस लड़ाई में मेरा हर संभव मदद जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में दिनेश सैनी, धर्मेन्द्र सिंह, सुबाष चन्द्र आदि मौजूद रहे।