रिद्धि सिद्धि विनायक मंडल ने भोले की बारात का किया स्वागत

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : महाशिवरात्रि के पर्व पर स्थाणेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई शोभायात्राा का गऊशाला बाजार में पहुंचने पर रिद्धि सिद्धि विनायक मंडल के प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर चुघ की अगुवाई में पदाधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। शिव के जयघोष से वातावरण गूंजायमान हो गया। शोभायात्रा में शामिल सभी बारातियों को रिद्धि सिद्धि विनायक मंडल की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां लोगों का आकर्षण का केंद्र रही और रिद्धि सिद्धि विनायक के सभी पदाधिकारियों ने सभी झांकियों का स्वागत किया। सभी लोग शिव का जयघोष कर रहे थे। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारी विनोद सहगल, ऋषि अरोड़ा, पूर्व पार्षद बिट्टू नैयर, दीपक, कन्हैया भाटिया, गगन अरोड़ा, विनोद गांधी, विकास गांधी, ओमप्रकाश वधवा, ओम भाई सुभाष भाई, गुलशन छाबड़ा, डॉ. अशोक शर्मा, कृष्ण गोपाल बंटी, अंकित शर्मा, वेद धवन, विशाल कक्कड़, हरप्रीत सिंह, संजीव गुलाटी, जुगल किशोर, कृष्ण आहूजा, कृष्ण मुखी, जितेश वधवा, सुधीर सहगल, हरीश धवन, अखिल वर्मा, संजय छाबड़ा, गुरमीत सिंह, भगवान दास, सुरेश तनेजा, जतिन सचदेवा, रणजीत सिंह व वीरेंद्र सचदेवा आदि मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते रिद्धि सिद्धि विनायक मंडल के सदस्य।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रूड़की: वरिष्ठ आंदोलन कारी की कार पर हुआ अटैक,

Thu Mar 7 , 2024
अरशद हुसैन रूड़की वरिष्ठ आंदोलन कारी भावना पाण्डेय की कल देहरादून के धर्मपुर में उस वक्त अटैक किया गया जब वह अपने किसी निजी काम से धर्मपुर गई हुई थी, यह जानकारी भावना पाण्डेय ने आज रूड़की स्तिथ अपने कार्यलय पर एक प्रेस वार्ता कर के मीडिया को देते हुए […]

You May Like

Breaking News

advertisement