बरेली: अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रहरी मंच द्वारा ऋषि कुमार च्यवन सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रहरी मंच द्वारा ऋषि कुमार च्यवन सम्मानित

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार च्यवन दिल्ली में सेना, पुलिस एवं अर्ध सैन्य परिवारों से संबंधित कवि एवं कवित्रियों की अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रहरी मंच द्वारा आयोजित द्वितीय वार्षिकोत्सव में सुंदर काव्य पाठ एवं काव्य के क्षेत्र में की जा रही निरंतर सेवा हेतु प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, प्रदान कर एवं पटका पहना कर सम्मानित किए गए। यह भव्य कार्यक्रम कल प्रशासनिक सेवाओं के वरिष्ठतम अधिकारियों के इंस्टीट्यूट सिविल सेवा अधिकारी संस्थान, कस्तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
उक्त सम्मान एवं काव्य समारोह में पूरे भारतवर्ष के अनेक प्रांतो से सरस्वती पुत्र एवं पुत्रियों ने भागीदारी की थी।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नियति गुप्ता, विशिष्ट अतिथि नीतू सिंह राय रहे एवं कार्यक्रम अध्यक्षा शालू गुप्ता की रही तथा संस्था के संस्थापक प्रख्यात गज़लकार नरेश नाज़ विशेष आमंत्रित अतिथि थे। कार्यक्रम में काव्य अनुरागियों ने एक से एक बढ़कर गीतों एवं गजलों ने इंद्रधनुषी छटा बिखेर दी। कार्यक्रम में बरेली के वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार च्यवन ने अपनी ग़ज़ल से समां बांध दिया।
अन्य गणमान्य कवियों में डॉ मेजर प्राची गर्ग, शालू गुप्ता, रश्मि छिंकारा,डाॅ0 ममता झा तथा दिल्ली पुलिस के मुकेश शर्मा अनमोल एवं इंस्पेक्टर प्रभांशु ने भी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। अंत में सभी अतिथियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावशाली संचालन कवित्री डॉक्टर मेजर प्राची गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्षा द्वारा किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष,कैंट विधायक तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री का किया भव्य स्वागत समारोह आयोजित

Tue Sep 19 , 2023
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष,कैंट विधायक तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री का किया भव्य स्वागत समारोह आयोजित दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर द्वारा भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष, कैंट विधायक तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री का भव्य स्वागत समारोह किया गया।पीलीभीत […]

You May Like

Breaking News

advertisement