श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ ऋषि मार्कंडेय व श्री गणेश चतुर्थी का पूजन

श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ ऋषि मार्कंडेय व श्री गणेश चतुर्थी का पूजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भगवान श्री गणेश की शरण में मिलती है कष्टों से मुक्ति : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 9 अप्रैल : रविवार का दिन होने के कारण मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। हर रविवार को भगवान शिव के परम शिष्य एवं अमरत्व का वरदान प्राप्त ऋषि मार्कंडेय की विशेष पूजा एवं अनुष्ठान्न किया जाता है।
इस बार श्री गणेश विकट संकट चतुर्थी होने के कारण भगवान शिव और माता पार्वती नंदन भगवान श्री गणेश की भी अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में विशेष पूजा एवं अनुष्ठान किया गया। इस मौके पर भगवान श्री गणेश से सर्व कल्याण की कामना की गई। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि पंचांग के अनुसार वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विकट संकट चतुर्थी मनाई जाती है। विकट संकष्टी चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता तथा सुखकर्ता माना गया है। उनकी शरण में आने के बाद जीवन के हर कष्ट से मुक्ति मिलती है।
विधि-विधान से गणेश जी का पूजन करने वाले श्रद्धालुओं के जीवन की सभी समस्याएं दूर होती है व उनकी सारी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भगवान शिव की कृपा से ही ऋषि मार्कंडेय को यमराज से मुक्ति मिली थी और अमरत्व का वरदान मिला था। इसलिए भगवान शिव के परिवार के साथ ऋषि मार्कंडेय की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी सत्यानंद, प. आदित्य भारद्वाज, बिल्लू पुजारी, सुखबीर, सुक्खा सिंह, कुलदीप कुमार, संतोष देवी, प्रीति शर्मा, सुमन इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिका के अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी दुबई में आयोजित होने वाले टीफ़ा अवार्ड समारोह में होंगे शामिल

Sun Apr 9 , 2023
अमेरिका के अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी दुबई में आयोजित होने वाले टीफ़ा अवार्ड समारोह में होंगे शामिल। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 नरेंद्र जोशी मुंबई में आयोजित 8 वें टीफ़ा अवार्ड समारोह में भी हो चुके हैं सम्मानित। चंडीगढ़, 9 अप्रैल : करीब तीन दशक पूर्व […]

You May Like

advertisement