उमंग संस्था द्वारा आयोजित कौन लिखेगा सबसे सुंदर स्लोग्र प्रतियोगिता में रिशिमा ने मारी बाजी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सैंकड़ों प्रतिभागियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग, मोनिका कंसल ने दूसरा व सोनिया ने प्राप्त किया तीसरा स्थान।
विडियो स्लोग्र प्रतियोगिता ने वीरेंद्र राठौर में प्रथम व सुनीता खन्ना ने दूसरा स्थान किया हासिल।

कुरुक्षेत्र, 23 मई : उमंग समाजसेवी संस्था द्वारा शुरु की गई कौन लिखेगा व बोलेगा सबसे सुंदर स्लोग्र प्रतियोगिता में सैंकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। सुंदर स्लोग्र लिखने में जहां कुरुक्षेत्र सेक्टर 13 निवासी रिशिमा ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं पिपली निवासी मोनिका कंसल ने दूसरा व सोनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं विडियो स्लोग्र प्रतियोगिता में वीरेंद्र राठौर ने प्रथम, सुनीता खन्ना ने दूसरा व सुमन प्रजापति ने तीसरा स्थान हासिल किया है। बता दें कि उमंग समाजसेवी संस्था द्वारा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतियोगिता शुरु की थी। इस दौरान ऑनलाईन तरीके से प्रतिभागियों ने संस्था के पास स्वयं लिखकर व बोलकर स्लोग्र भेजे। जिनमें से प्रथम द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को पुरुस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभागियों द्वारा अंगुली पर लगी स्याही, सिर्फ निशान नही, आपकी शान है, लोकतंत्र की जान है और आपके अधिकार का सम्मान है के अलावा ओ बीबी ओर बेटी ओ भैया ओ बहनों, सुनो लगाकर ध्यान, देश के संविधान की खातिर, जरूर करना मतदान व सही समय पर सही व्यक्ति को जो तुमने नही किया मतदान, पांच साल तक बैठकर रोना, फिर मत देना फालतु ज्ञान सहित अनेकों स्लोग्र भेजे गए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा सुंदर सुंदर डिजाईन के पोस्टर भी बनाकर भेजे।
उमंग संस्था के अध्यक्ष देवीलाल बारना व प्रतियोगिता की संयोजिका कविता कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में सैंकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया है। संस्था द्वारा मतदान विषय पर कौन लिखेगा सबसे सुंदर स्लोग्र व कौन बोलेगा सबसे सुंदर स्लोग्र प्रतियोगिता शुरु की थी। मतदान से संबंधित स्लोग्रों को ही इसमें शामिल किया गया। प्रतियोगिता का समय 16 मई से 22 मई तक रहा। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र के अलावा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। उमंग संस्था के अध्यक्ष देवीलाल बारना ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकतंत्र का सबसे बडा पर्व मतदान हरियाणा में 25 मई को होने जा रहा है। सभी मतदाताओं को बढ-चढकर मतदान कर लोकतंत्र को मतबूत बनाना चाहिए।
प्रतियोगिता में स्लोग्र की पेंटिंग दिखाती प्रतिभागी रिशिमा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया का मतदाता जागरूकता अभियान निरंतर जारी

Thu May 23 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम में लोगों को ग्लूकोज डी के पैक वितरित किया गए। कुरुक्षेत्र, 23 मई : सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा कुरुक्षेत्र जिला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों मे निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वीरवार को भी करीब आधा दर्जन […]

You May Like

advertisement