ऐसे संगठनों की मौजूदगी से ही महिलाओं की समस्याओं का तेजी से निराकरण हो रहा – ऋतु सुहास

लखनऊ। आधी आबादी के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध नारी शक्ति संस्थान की सचिव डा पूनम तिवारी द्वारा शुक्रवार को प्रमुख सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण ऋतु सुहास को “वोमन आफ द इयर -2020 “, सम्मान से अंलकृत कर नारी शक्तियों में ऊर्जा का संचार किया गया।
सम्मान से अभिभूत प्रमुख सचिव ऋतु सुहास ने कहा कि महिलाएं खुद को असहाय और कमजोर न समझे क्योकि समाज में उनकी एक बड़ी हिस्सेदारी है। नारी अपने आपको खुद सबल बनाये क्योंकि आप की सहायता करने कोई और नहीं आयेगा, इसके लिए आपको खुद मजूबत आत्मविश्वास के साथ संघर्ष करना होगा सफलता जरूर मिलेगी। पुरानी यादों को ताजा करते हुए प्रमुख सचिव श्रीमती सुहास ने आगे कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि नारी शक्ति संस्थान इस वर्ष अपने स्थापना के दश वर्ष पूरे कर लिया है संस्था अपने सकारात्मक कार्यो के लिए एक मिसाल है, ऐसे संगठनों की मौजूदगी से ही महिलाओं की समस्याओं का तेजी से निराकरण हो रहा हैं, इसके लिए नारी शक्ति संस्थान की सचिव डा पूनम तिवारी की जितनी तारिफ की जाए कम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वालम्बन की दिशा में आगे बढ़ाकर निश्चित तौर पर महिलाओं का संर्वागीण विकास किया जा सकता है, इस कड़ी में जहां कहीं भी मेरी आवश्यकता होगी मैं सदैव संस्था के साथ खड़ी रहूंगी।
इस मौके पर संस्थान की सचिव डा पूनम तिवारी ने कहा कि महिला एक समय तक उपेक्षित थी लेकिन आज पूरी दुनिया महिलाओं के आत्मबल का लोहा मान रही है। निश्चित रूप से 21 वी शदी महिलाओ के सशक्तिकरण की शदी होगी ,प्रमुख सचिव पद पर सुशोभित ऋतु सुहास जी आधी आबादी के लिए नजीर है, जिन्हीने अपने कर्तव्यों के निर्वहन से नारी समाज को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।
ऐसे सम्मान के जरिये अन्य महिलाओं में ऊर्जा का सचार कर संस्थान महिलाओं को इनसे प्रेरणा लेने की अपील करती है।
इसके पूर्व नारी शक्ति संस्थान के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन आस्था कृष्णा धाम के वैक्विट हाल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की सचिव डा पूनम तिवारी ने किया। जिसमे तमाम महिला वक्ताओ ने विस्तार से चर्चा किया। गोष्ठी का शुभारंभ संस्था के ध्येय गीत एवम समापन वंदेमातरम से किया गया।
इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियो सहित भारी संख्या में नारी शक्तियां मौजूद रही।
डॉ पूनम तिवारी
सचिव
(नारी शक्ति संस्थान) 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीरथ,सिंह रावत भी नकारा मुख्यमंत्री साबित होगे- बेहड

Sat Mar 20 , 2021
तीरथ,सिंह रावत भी नकारा मुख्यमंत्री साबित होगे- बेहडसवासथ मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलक राज बेहड ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा चार साल में कुछ नहीं किया भाजपा सरकार ने सीएम बदलना भाजपा का ड्रामारुद्रपुर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व स्वास्थ मंत्री तिलक राज बेहड जी ने प्रेसवार्ता के दौरान […]

You May Like

advertisement