विधि का विधान अपने लिए भी नहीं बदलते विधाता : ऋतुराज महाराज

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हवन पूर्णाहूति,सामूहिक विवाह महोत्सव और साधना भोज के साथ भागवत कथा अनुष्ठान सम्पन्न।

कुरुक्षेत्र 23 अप्रैल : सेक्टर 7 के श्री सत्य साई सेवा केंद्र में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा अनुष्ठान शनिवार को हवन पूर्णाहूति, सामूहिक विवाह महोत्सव और साधना भोज के साथ सम्पन्न हुआ।कथावाचक संत ऋतुराज महाराज (इंदौर) ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष प्रसंग सुनाया।यजमानों ने श्रीमद् भागवत ग्रंथ पर वस्त्र,पत्र,पुष्पादि भेंट कर कथा को विश्राम दिया।धर्म संदेश में कथावाचक ने कहा कि कि कर्मों का फल तो भोगना ही पड़ेगा क्योंकि विधि का विधान तो भगवान खुद अपने लिए भी नहीं बदलते। उन्होंने भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के जीवन का उदाहरण देते हुए श्रद्धालुओं को यह समझाने का प्रयास किया यद्यपि दोनों अवतार भगवान विष्णु के ही थे तथापि इस भूलोक में मनुष्य अवतार लेकर मानव को बताया कि कर्म ही महान है।कथा पंडाल में ही श्री सत्य साई सेवा केंद्र द्वारा 4 जरुरतमंद कन्याओं का विवाह कराया गया जिसमें राधिका पुत्री सुरजन प्रसाद संग निर्भय कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी रतगल (कुरूक्षेत्र) प्रियंका पुत्री सतपाल संग धर्मेंद्र कुमार निवासी गांव डूढा खंड लाडवा (कुरूक्षेत्र), सरोज पुत्री ताराचंद संग मंदीप कुमार निवासी गांव दुखेड़ी (अंबाला) और पूजा रानी पुत्री नत्थूराम संग किशनलाल पुत्र गुरुनाथ निवासी कुरूक्षेत्र को कथावाचक,ट्रस्टियों व अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। श्री सत्य सांई सेवा समिति की ओर से प्रत्येक वर-वधू को गृहस्थी का सामान, फ़र्नीचर,बर्तन,वस्त्र,स्वर्ण आभूषण, अनाज,मिष्ठान्न और नकद राशि शगुन प्रदान किया गया। भागवत आरती में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ रामभज खरब,प्रांतीय संयोजक प्रीतम तंवर,कुरुक्षेत्र जिला प्रधान रविन्द्र सिंगला,समिति संयोजक नरेंद्र कुमार शर्मा,सचिव रमेश शर्मा,कोषाध्यक्ष वाई.पी.शर्मा,डी.आर.गुप्ता,डॉ.सी.पी.गर्ग, प्रवीण टुटेजा,आन्नंद शर्मा, निखिल आन्नद, बलवान सिंह, गिरिजा गुप्ता, किरण ग्रोवर,राजन शर्मा,राज शर्मा, प्रतिभा खरब,सुमन शर्मा,आराधना,नीतू,ममता शर्मा और मोतिया गुलाटी सहित सभी ट्रस्ट मेंबर शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनआईटी कुरुक्षेत्र में काव्यांजलि बनी कन्फ्लुएंस' 22 का मुख्य आकर्षण केंद्र

Sat Apr 23 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 22 अप्रैल : एनआईटी कुरुक्षेत्र कन्फ्लुएंस’ 22 के प्रथम दिन में काव्यांजलि का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में एक से एक विख्यात कवि एवं शायरों ने शिरकत कर समा बांध दिया। पूरे देश में मशहूर हिंदी सिनेमा जगत में अपनी […]

You May Like

advertisement