![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230114-WA0013-1024x768.jpg)
रालोजपा का खुला सिकटी में कार्यालय कई लोगों ने सदस्यता भी ग्रहण किया
सिकटी (अररिया)
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) अररिया के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मजहर आलम के निर्देश के आलोक में सिकटी प्रखंड में पार्टी कार्यालय बनाया गया। कार्यालय उद्घाटन समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, एवं कई लोगों ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। जिला के पूर्वी उतरी जॉन पर पार्टी कार्यालय खोलने से पार्टी एवं वहां के ग्रामीणों को सुविधाओं का एक मुख्य केंद्र बनाया गया। कार्यालय खोले जाने से कार्यकर्ताओं ने रालोजपा जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और उत्साह के साथ खुशी भी जाहिर किया। कार्यकर्ताओ ने कहा कि पार्टी कार्यालय खुल जाने से और भी लोगों को पार्टी से जोड़ने में मदद मिलेगी।पार्टी बूथ स्तर पर भी मेहनत कर अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ कर संगठन को धारदार बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयास करेगी। मौके पर उपस्थित छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, लेबर सेल के जिला अध्यक्ष आरफीन अंसारी ,छात्र प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रोहित जी, कुर्साकाटा प्रखंड अध्यक्ष निरंजन पासवान,पंकज मंडल, जिला सचिव, सिकटी प्रखंड अध्यक्ष मोजीबूर रहमान, अभय मंडल आदि मौजूद थे।