उत्तराखंड: ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा: सड़क पर पलटी यात्रियों की कार मची चखीपुकार

उत्तराखंड: ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा: सड़क पर पलटी यात्रियों की कार मची चखीपुकार,
सागर मलिक

नोएडा से परिवार श्रीनगर की तरफ जा रहा था। इस दौरान ड्राइवर को पंतगांव के पास अचानक झपकी आ गई, जिसके बाद उन्होंने हैंडब्रेक खींच लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पंतगांव के पास नोएडा के यात्रियों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार के पलटते ही चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि कार खाई की तरफ नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार के लोग सुरक्षित हैं।

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के अनुसार, नोएडा निवासी अनुभव प्रसाद डिमरी पुत्र वीरेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ श्रीकोट गंगानली, श्रीनगर की ओर आ रहे थे। पंतगांव के पास ड्राइवर अनुभव को अचानक झपकी आ गई, जिसके बाद उन्होंने हैंडब्रेक खींच लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सौभाग्य से वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से कार को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रात के समय लंबी यात्रा करने से बचें, खासकर थकान या नींद आने की स्थिति में। थानाध्यक्ष रावत ने कहा ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए यात्रा के दौरान ब्रेक लेना और सतर्क रहना जरूरी है।

बता दें कि है कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हाल के दिनों में कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें वाहनों के नदी में गिरने, आग लगने और टक्कर की घटनाएं शामिल हैं । इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को लेकर स्थानीय प्रशासन सक्रिय है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली हरिद्वार हाईवे: मंगलौर के पास फॉरलेन को किया वन वे, वाहनों को किया गया डायवर्ट

Mon May 26 , 2025
दिल्ली हरिद्वार हाईवे: मंगलौर के पास फॉरलेन को किया वन वे, वाहनों को किया गया डायवर्ट,सागर मलिक नगला इमरती में हाईवे पर बैरिकेड लगाकर वाहनों को रोका गया है। वहीं, वाहनों को लक्सर की ओर डयवर्ट किया गया है। डाइवर्जन करने से टी प्वाइंट के चलते कई लेन बनाकर बनाकर […]

You May Like

advertisement