जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 83.81 कि.मी. में जारी है मरम्मत कार्य

 मोहला 10 नवंबर 2025। जिले में सुगम आवागमन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खराब एवं जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री अरुण साव के मंशानुरूप, लोक निर्माण विभाग संभाग मोहला अंतर्गत बीटी पैच रिपेयर कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
         लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़कों के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत 83.81 किलोमीटर लंबाई की खराब सड़कों का चिन्हांकन किया गया है। निविदा आमंत्रण एवं कार्यादेश जैसी विभागीय प्रक्रियाएं पूर्ण कर मरम्मत कार्य जारी है। चिन्हांकित मार्गों का मरम्मत कार्य 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में जिले के शिक्षित युवा स्वरोजगार के लिए कर सकते है आवेदन

Mon Nov 10 , 2025
व्यवसाय के लिए 20 से 50 लाख रुपए तक प्राप्त होगा ऋण, पात्रता अनुसार मिलेगा मार्जिन मनी अनुदान पीएमईजीपी योजना अंतर्गत जिले के युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर मोहला 10 नवंबर 2025। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पीएमईजीपी के अंतर्गत वित्तीय […]

You May Like

advertisement