उत्तराखंड:उत्तराखंड में सुधरेगी सड़को की सेहत, 300 करोड़ रुपये से बनेगी सड़के


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

उत्तराखंड में लम्बे समय से खराब चल रही करीब 1500 किमी सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने 300 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। राज्य में कुल 30 हजार किमी. सड़कें हैं। राज्य सरकार ने सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए केंद्र सरकार से पैसा देने का अनुरोध किया था। जिसके बाद केंद्र ने विशेष सहायता के तहत 300 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके बाद अब लोक निर्माण विभाग ने खराब सड़कों के प्रस्ताव मांगे हैं। रखरखाव न होने से खराब हो रही सड़कें : राज्य में कुल 30 हजार किमी के करीब सड़कें हैं जिसमें से 15 हजार किमी राज्य मार्ग जबकि लगभग इतने ही राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण सड़कों का रखरखाव नहीं हो पाता है। लेकिन अब केंद्र की मंजूरी के बाद सड़कों की सेहत सुधरने की उम्मीद है।
प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु की ओर से स्पेशल असिस्टेंस के तहत सड़क सुधार के प्रस्ताव मांगे गए थे। एक सप्ताह के भीतर यह प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं। इसके बाद तकरीबन 300 करोड़ में राज्य की 1500 किमी सड़कों की सूरत सुधारने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
हरिओम शर्मा, प्रमुख अभियंता, लोनिवि

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड :केंद्रीय मंत्रीमंडल के विस्तार पर टिकी राज्य की निगाहें, उत्तराखंड को भी मिल सकता है और प्रतिनिधित्व

Wed Jul 7 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून। केंद्रीय मंत्रिमंडल के बुधवार को संभावित विस्तार पर उत्तराखंड की निगाहें भी टिकी हैं। राज्य में भी अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में माना जा रहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तराखंड को और प्रतिनिधित्व मिल सकता है। प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन […]

You May Like

advertisement