रोहिलखंड अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : रोहिलखंड अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। जानकारी के अनुसार आज 14 जून शनिवार को रोहिलखंड अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में खाद की समस्या एवं पानी की समस्या एवं बिजली की समस्या और किसानों की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे हटवाने एवं किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान करने और केसर शुगर मिल की 90 करोड़ की जमीन जो 28 करोड़ में नीलाम की गई है उस जमीन की नीलामी प्रक्रिया को रद्द कर नीलामी प्रक्रिया को दोबारा शुरू करायें जाने के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन देने वालों में रोहिलखंड अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी, उपाध्यक्ष इमरान अली खान मीरगंज तहसील अध्यक्ष ठाकुर राजन सिंह, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, कृष्ण चंद्र शर्मा, शेखर ठाकुर, विश्वजीत सिंह, रोहिलखंड उपाध्यक्ष मुकेश पांडे, मुन्ना अली, राहिल खां, प्रेमपाल यदुवंशी, राकेश गंगवार, विनोद पटेल, वीरेंद्र कुमार, अजय रावत, अंकित सिंह आदि पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की ग्रेट निकोबार की भूमि एवं पर्यावरण संरक्षण मुहिम के समर्थन में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

Sun Jun 14 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी की ग्रेट निकोबार की भूमि एवं पर्यावरण संरक्षण मुहिम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा की अगुवाई चलाया गया।उक्त जानकारी देते […]

You May Like

advertisement