गगन में चमकता हुआ कुरुक्षेत्र का सितारा रोहित सरदाना हुआ अस्त, गृहमंत्री अनिल विज, खेलमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा,कृष्ण बेदी ने वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया।

गगन में चमकता हुआ कुरुक्षेत्र का सितारा रोहित सरदाना हुआ अस्त, गृहमंत्री अनिल विज, खेलमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा,कृष्ण बेदी ने वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

सभी अंतिम यात्रा में हुए शामिल, सरकार की तरफ से व्यक्त की परिजनों के साथ सवेंदनाएं।

कुरुक्षेत्र 30 अप्रैल :- हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा का एक उदयमान सितारा रोहित सरदाना कहीं छुप गया है। इस चमकते हुए सितारे के अस्त होने से प्रदेश ही नहीं देश को भारी क्षति हुई है। इस बेटे ने लोगों की आवाज बनकर काम किया और पूरे विश्व में अपनी एक पहचान बनाई। आज उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है। इस दु:ख की घड़ी में परम पिता परमात्मा परिजनों और उनके साथियों को दु:ख सहन करने का सबल और शक्ति प्रदान करे और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।
शुक्रवार को देर सायं आज तक न्यूज चैनल के एंकर और वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के आकास्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने और अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर सहित अधिकारीगण, सैक्टर 5 शिवधाम में पहुंचे। यहां पहुंचने पर सभी ने स्वर्गीय रोहित सरदाना के पिता रत्नचंद सरदाना, माता प्रेम कुमारी, पत्नी प्रोमिला दीक्षित, भाई ललित सरदाना, हितेश सरदाना, बेटी काशी व केशव सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दु:ख सांझा किया और अपनी व सरकार की तरफ से संवेदनाएं व्यक्त की। इसके उपरांत गृहमंत्री अनिल विज, खेलमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने स्वर्गीय रोहित सरदाना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंली दी है।
स्वर्गीय रोहित सरदाना के पार्थिव शरीर के पंचतत्व में विलीन होने तक सभी मंत्रीगण, विधायक व अधिकारीगण परिजनों के साथ खड़े रहे और स्वर्गीय रोहित सरदाना के पिता रत्नचंद सरदाना, धर्मपत्नी प्रोमिला दीक्षित के साथ दु:ख सांझा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से भी दु:ख व्यक्त किया और उनकी तरफ से संवेदनाएं भी व्यक्त की है। यहां पर गृहमंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि स्वर्गीय रोहित सरदाना ने निर्भिकता के साथ पत्रकारिता की, मुद्दों की गहराई तक जाकर और आमजन की आवाज बनकर पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य किया। सभी लोगों के दिलों-दिमाग पर स्वर्गीय रोहित सरदाना ने अपनी पहचान बनाई। अब स्वर्गीय रोहित सरदाना सभी को छोडक़र चले गए है। यह बहुत बड़ा दु:ख है। अभी कुछ दिन पहले ही रोहित सरदाना ने दूरभाष पर बातचीत कर किसी मरीज की मदद करने के लिए कहा, वे हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहते थे। आज परमात्मा ने उन्हें अपने पास बुला लिया है। परम पिता परमात्मा इस दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।
सांसद नायब सिंह सैनी ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता के चमकते सितारे और कुरुक्षेत्र की माटी के लाल आज सभी को छोड़ कर चले गए है। स्वर्गीय रोहित सरदाना ने हमेशा लोगों की आवाज बनकर काम किया और ज्वलन मुद्दों को दुनिया के समक्ष रखा। आज चमकता हुआ सितारा कहीं दूर जाकर विलुप्त हो गया है। इस दु:ख घड़ी में सभी उनके परिजनों के साथ खड़े है। परम पिता परमात्मा परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने आज तक न्यूज चैनल के वरिष्ठï पत्रकार और एंकर रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार के सदस्यों के साथ दु:ख सांझा किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रोहित सरदाना के इस दुनिया से चले जाने से प्रेस जगत को काफी क्षति हुई है। परम पिता परमात्मा स्वर्गीय रोहित सरदाना को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार के सदस्यों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस दु:ख की घड़ी में सभी परिवार के सदस्यों के साथ खड़े है।
विधायक सुभाष सुधा ने परिजनों के साथ दु:ख सांझा करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के बेटे रोहित सरदाना ने प्रदेश व देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। जब वे कुरुक्षेत्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, तब उनका सपना था कि फिल्म जगत में कार्य करे, लेकिन परमात्मा को कुछ ओर ही मंजूर था। कुरुक्षेत्र के इस बेटे ने पत्रकारिता की डिग्री हासिल कर मीडिया जगत में एक मुकाम हासिल किया। कुरुक्षेत्र के लोगों को हमेशा अपने इस बेटे पर नाज रहेगा। उनके निधन से कुरुक्षेत्र ही नहीं पूरे देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है। इस दु:ख घड़ी में सभी परिजनों के साथ है।
स्वर्गीय रोहित सरदाना के निधन पर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, जिला परिषद के सीईओ अश्विनी मलिक, नगराधीश निशा यादव, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, आरएसएस के विभाग सहकार्यवाहा डा. प्रीतम सिंह, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, थानेसर ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, डीआईपीआरओ नरेन्द्र सिंह सहित जिला कुरुक्षेत्र मीडिया के सभी साथियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: राज्य सरकार के सामने चुनौतियां बहुत है लेकिन ऑक्सीजन

Fri Apr 30 , 2021
उत्तराखंड: राज्य सरकार के सामने चुनौतियां बहुत है लेकिन ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड लगातार बढ़ाए जा रहे है,अमित नेगी स्वस्थ्य सचिव प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक उत्तराखंड में कोविड-19 संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में स्वास्थ्य सचिव  अमित नेगी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि पिछले […]

You May Like

advertisement