
(पंजाब) फिरोजपुर 13 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
वन माहौत्सव के चलते रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल्स ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पौधारोपण किया। पिछले 5 वर्षों में क्लब ने 150 के करीब पेड़ लगाया है, उसी सिलसिले को जारी रखते हुए आज 10 पेड़ लगाए गए। प्रधान निर्मल मोंगा ने बताया के हम इस वर्ष कम से कम 100 पेड़ और लगाएंगे। ज्यादा पेड़ लगाने से बढ़ती हुई गर्मी से निज़ात मिलेगी और वातावरण स्वच्छ बनेगा। साथ में स्वच्छ हवा भी मिलेगी।
सेक्रेटरी विपन अरोड़ा ने लोगों से अपील की सब लोग इस अच्छे काम के लिए आगे आयें और कम से कम दो पेड़ लगाए और वातावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर क्लब के अन्य सदस्य संदीप अग्गरवाल, पंकज धवन, संदीप तिवारी, सतीश जी ने भी पेड़ लगाने में अपना योगदान दिया।


