रोटरी क्लब फ्रेगरेंस ने वृद्धा आश्रम में मनाई दीपावली

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रोटरी क्लब फ्रेगरेंस द्वारा दीपावली का पर्व काशी धाम वृद्ध आश्रम में बड़े ही स्नेह और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। क्लब की सदस्याओं ने आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों को प्रेमपूर्वक भोजन, फल, बिस्कुट आदि वितरित किए और उनके साथ त्यौहार की खुशियां साझा कीं।
बुजुर्गों को पूरी, कचौड़ी, पुलाव, मिठाई जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए तथा क्लब सदस्याओं ने उनके साथ समय बिताकर उनके जीवन के अनुभव सुने। बुजुर्गों ने इस स्नेह और अपनत्व को दिल से सराहा और सभी को आशीर्वाद दिया।
क्लब अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है और हमारा उद्देश्य उन बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाना है जो अपने परिवार से दूर आश्रम में रह रहे हैं।
इस अवसर पर क्लब सेक्रेटरी मुक्ता अग्रवाल, अंजू अदलखा तथा मुनिता रेक्रीवाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया जिससे वातावरण आनंदमय हो उठा।
वृद्धा आश्रम के प्रबंधन ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘‘संसदीय अध्ययन समिति‘‘ की बरेली व बदायूं जनपद समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

Fri Oct 17 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘‘संसदीय अध्ययन समिति‘‘ की बरेली व बदायूं जनपद समीक्षा बैठक आज मा0 सभापति किरण पाल कश्यप की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।समिति द्वारा वर्ष 2022 से 2025 तक मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों को योजनाओं […]

You May Like

advertisement