![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/Picsart_22-02-21_21-30-36-857-1024x557.jpg)
देहरादून: कैबिनेट मंत्री और डीडीहाट से भाजपा प्रत्याशी विशन सिंह चुफाल ने प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर भितरघात की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। उन पर आलाकमान को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए डीडीहाट विधानसभा सीट के बारे में उन्होंने कहा कि भीतरघात हर पार्टी में होता है। थोड़ा बहुत मेरी विधानसभा में भी हुआ होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को इससे कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/20220221_212616-1024x660.jpg)
कैबिनेट मंत्री चुफाल ने देहरादून में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बीते दिनों से विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कई सीटों पर कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भितरघात किया है। पार्टी हित में काम न करने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ आलाकमान को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए उन्होंने अपनी विधानसभा सीट डीडीहाट में भितरघात से इनकार किया है। लेकिन कहा हर पार्टी में भितरघात होता है। उनकी विधान सभा में भी थोड़ा बहुत हुआ होगा लेकिन इससे पार्टी और उन्हें नुकसान होने की कम संभावना है। आपको बताते चलें विधानसभा चुनाव के मतदान खत्म होने के बाद बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए थे उन्होंने तो मदन कौशिक को गद्दार तक बता दिया था
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/20220221_212646.jpg)
वही काशीपुर से विधायक हरभजन सिंह चीमा ने भी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे उन्होंने भी भितरघात का आरोप लगाया था।
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/20220221_212710.jpg)
कैंट विधानसभा सीट से सविता कपूर ने भी पार्टी पर भितरघात का आरोप लगाया था
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/20220221_212729.jpg)
यमुनोत्री से बीजेपी के विधायक केदार सिंह ने भी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर भितरघात का आरोप लगा चुके हैं।
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/20220221_212759-1.jpg)