विश्व कल्याण एवं राष्ट्र में सुख समृद्धि के लिए दुःख भंजन महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

देश को कोरोना से मुक्त करने की कामना की गई।

कुरुक्षेत्र, 1 अगस्त :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्राचीन एवं ऐतिहासिक दुःख भंजन महादेव मंदिर में शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा विश्व कल्याण व राष्ट्र में सुख समृद्धि के लिए चेयरमैन एम. के. मौदगिल, प्रधान दर्शन पुरी व मनोहर लाल खुंगर द्वारा सावन महीने का रुद्राभिषेक किया गया। साथ ही देश को कोरोना से मुक्त करने की कामना की गई। सावन महीने में पिछले करीब तीन दशकों से अधिक समय से शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा शिव भक्तों की सेवा की जाती है। संस्था के चेयरमैन एम. के. मौदगिल ने बताया कि सावन में शिव भक्तों की सेवा जारी रहेगी। सावन महीने के अवसर पर पवित्र सन्निहित सरोवर के तट पर महाभारत कालीन प्राचीन दुःख भंजन महादेव मंदिर में संस्था के सदस्यों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करने के साथ हवन यज्ञ किया गया तथा आहुतियां दी गई। अन्य सदस्यों द्वारा भी पवित्र शिवलिंग पर अभिषेक किया गया। इसके उपरांत शिव भजनों के साथ कीर्तन किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था के सदस्यों एवं सेवकों को हिदायत दी गई है कि सावन महीने में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाये। शिव भक्तों को भी मास्क पहनने तथा अन्य हिदायतों की पालना के लिए जागरूक किया जाए। इसके उपरांत शिव भक्तों के लिए शिव शक्ति सेवा मंडल की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए विशेष चरणामृत एवं विशेष फलाहार का प्रसाद वितरित किया गया। विशेष पूजा अर्चना में शिव शक्ति सेवा मंडल के चेयरमैन एम. के. मौदगिल, दर्शन पुरी, मनोहर लाल खुंगर, शशि कपूर, एस. के. गुप्ता, प्रीतम सुधा, एम एल सचदेवा, सुनील कुमार, अमित गर्ग, एस. के. मिश्री, संदीप मरवाह, बंटी अरोड़ा, अनुज जोशी, अमित कुमार, ओम प्रकाश, यशु कपूर नरेंद्र वर्मा, अनिल कुमार बंटी, कमल खुंगर, राकेश कुमार, मुनीष मित्तल व अशोक गर्ग इत्यादि भी शामिल हुए।
दुःख भंजन महादेव मंदिर में शिव शक्ति मंडल के सदस्य पूजा अर्चना एवं अभिषेक करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन महीने में भगवान भोलेनाथ के परम भक्त की तपस्थली पर पूजा का विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी

Sun Aug 1 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 भगवान भोलेनाथ की सावन महीने में बरसती है असीम कृपा। कुरुक्षेत्र, 1 अगस्त :- भगवान भोलेनाथ के परम भक्त हैं ऋषि मार्कण्डेय और भगवान भोलेनाथ की कृपा से बाल ऋषि मार्कण्डेय को काल से मुक्ति मिली थी। अखिल भारतीय श्री मार्कण्डेश्वर […]

You May Like

Breaking News

advertisement