श्री अवधूत आश्रम कुरुक्षेत्र में रुद्रचंडी महायज्ञ 29 मार्च से प्रारंभ

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 28 मार्च : श्री अवधूत आश्रम पिहोवा मार्ग कुरुक्षेत्र में परम पूज्य परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज की अनुकंपा से बड़े गुरु जी अवधूत जी महाराज के बोध दिवस एवं आश्रम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 29 मार्च रविवार से रुद्रचंडी महायज्ञ का का शुभारंभ हो रहा है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए आश्रम की स्वामी डॉ. गार्गी जी महाराज ने बताया कि 29 मार्च को प्रातः 8 बजे पूजन प्रारंभ होगा।
यज्ञ में संत महामंडल की संरक्षक एवं अनेक राज्यों में स्थापित मठ मन्दिर आश्रमों की परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज एवं देश -विदेश से कई संत महात्मा भी भाग लेंगे।
यज्ञ प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे, आरती सायं 7 बजे और 2 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा के पावन पर्व पर यज्ञ की पूर्णाहुति प्रातः 11 बजे के बाद प्रसाद वितरण भंडारा होगा।
यज्ञ उत्तर भारत के प्रख्यात यज्ञाचार्य पण्डित सोम दत्त के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है।




