रूद्रपुर: भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने गांधी जयंती पर व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजली दी

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने गांधी जयंती पर व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजली दी।

रुद्रपुरः भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने गांधी जयंती पर वार्ड नं 16 के बूथ नंबर 142 बिगवाडा स्थित देवहोम्स सोसाइटी मे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर ध्वजारोहण भी किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का देश की आजादी मे दिया गया योगदान भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया के लिए सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त किया है। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्वांत आज भी प्रासंगिक हैं जिससे युवाओं को सीख लेने की जरूरत है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि शास्त्री जी की सादगी व सरल भरा जीवन सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। दोनों महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर विकसित एवं विक्ष्व गुरु भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य करना होगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बिमला मंडेला, जिला महामंत्री स्वाति शर्मा, मंडल अध्यक्ष गुरिंदर कौर, प्रवीन कुमार, बूथ अध्यक्ष मोर सिंह, पं देव शर्मा, योगेश पाल,अशोक विश्र्वास,धीरज गुप्ता, हरीश पांडे, लक्ष्मण सिंह, डिसी मंडल, अनिल विंद,प्रवेश, निहाल सिंह, मनोज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों एवं मजदूरों के संग गांधी जयंती पर मनाया कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह ने 76 वां जन्मदिन

Mon Oct 2 , 2023
किसानों एवं मजदूरों के संग गांधी जयंती पर मनाया कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह ने 76 वां जन्मदिन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। विधायक सुभाष सुधा ने भी दी कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह के 76 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं।गांधी जयंती के दिन कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह […]

You May Like

advertisement