रुद्रपुर उत्तराखंड:देवभूमि उतराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

रुद्रपुर: देवभूमि उतराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ ने प्रदेश संगठन के आव्हान पर अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर 19 जुलाई से समस्त पर्यावरण मित्रों ने सफाई कार्य का कार्य बहिष्कार कर दिया है। अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए सफाई कर्मचारियो ने सरकार और रुद्रपुर नगर निगम प्रशासन से आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है। उनका कहना है कि जब तक शासन उनकी मांगो पर शासनादेश जारी नहीं कर देता उनकी हड़ताल जारी रहेगी। प्रदेश व्यापी आदोलन पर गए पर्यावरण मित्रों ने कहा कि सरकार और नगर निगम प्रशासन उन्हे लम्बे समय से आश्वासन देता आ रहा है। मगर अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार जी मांगे की है उन में प्रमुख रूप से सम्पूर्ण उतराखण्ड के स्थानीय निकायों सहित अन्य विभागों चिकित्सालयों, मेडिकल कालेज व शैक्षणिक संस्थाओं आदि मे सफाई कार्य से ठेका प्रथा पूर्णत: समाप्त किया जाना चाहिए। सफाई कर्मचारियो का स्थाई पदों की भर्ती शुरू करते हुए वर्षो से कार्यरत संविदा मोहल्ला स्वच्छता समिति दैनिक वेतन,आउटसोर्स व उपनल सफाई कर्मचारियो को नियमित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने इस संदर्भ मे 14 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने नगर निगम की नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है। इस दौरान संरक्षक राजू पहलवान, लक्ष्मण सिंह चौहान, सुनील रौतकी, मनोज कुमार, सलाहकार कालीचरण, जियालाल, रंजीत, संगठन मंत्री संदीप आजाद, कार्यवाहक अध्यक्ष नील गुरु, अध्यक्ष राजपाल, मुकेश भगत, सुनील सनी,राजीव, विक्की, रघुवीर, अनिल, रिंकू, उमेश, अंकित आदि लोग मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शेखर शुक्ला के ब्राह्मण भलाई बोर्ड का चेयरमैन बनने पर जताई खुशी 

Wed Jul 21 , 2021
सभी को साथ लेकर करेंगे काम : शेखर शुक्ला   मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := श्री  ब्राह्मण सभा पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट शेखर शुक्ला को पंजाब सरकार द्वारा “ब्राह्मण भलाई बोर्ड” का चेयरमैन नियुक्त किए जाने का स्थानीय श्री ब्राह्मण सभा (पं:)  ने स्वागत करते हुए पंजाब सरकार का भी आभार […]

You May Like

Breaking News

advertisement