रुद्रपुर उत्तराखंड:आखिर व्यपारियो के नुकसान का आ़ंकलन क्यों नहीं हो रहा है। : संजय जुनेजा

आखिर व्यपारियो के नुकसान का आ़ंकलन क्यों नहीं हो रहा है। : संजय जुनेजा

रुद्रपुर: प्रातीय उधोग व्यपार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कडा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दिनों आई बरसात में रुद्रपुर के व्यपारियो का 500 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का नुकसान हो गया है। मगर राज्य सरकार/जिला प्रशासन व्यपारियो के नुकसान का आकलन नहीं कर रहा है तो इससे प्रतित होता है कि सरकार को व्यपारियो कि किसी भी तरह की चिंता नहीं है। प्रातीय उद्योग व्यपार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने यह भी कहा कि बरसात में उधम सिंह नगर के रुद्रपुर नगर में बहुत ही बडी तबाही हुई थी। उस तबाही मे न केवल बस्तियों में मकान खत्म हो गए बल्कि शहर के अंदर भी पानी आ जाने से दुकानों/गोदामो/राइस मिलो मे कई कई फीट तक पानी भर जाने से लगभग 500 करोड से भी ज्यादा नुकसान हुआ है। मगर राज्य सरकार ने आज लगभग एक सप्ताह हो जाने के बावजूद भी व्यपारियो के नुकसान का आकलन करने की जहमत तक नहीं उठाई है। इससे जाहिर होता है कि सरकार व्यपारियो की चिंता नहीं कर रही है। जुनेजा ने यह भी कहा कि व्यपारियो से मिले टैक्स से राज्य सरकार का काम चलता है। मगर आज वहीं व्यपारी जो करोड़ों का टैक्स देता है वो ही बुरी स्थिति से गुजर रहा है। बरसात के पानी ने व्यपारियो की कमर तोड़ दी है। जिससे बहुत से व्यपारियो के पास अपना व्यवसाय प्ररांभ करने के लिए जमापूंजी तक खत्म हो गई है। जुनेजा ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि व्यपारियो के नुकसान का आकलन किया जाए साथ ही व्यपारियो को राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक मदद भी दी जाए जिससे व्यपारी पु:ह अपना व्यपार प्रारंभ कर सके। संवाददात अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:बंजर भूमि पर अवैध कब्ज़ा को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Tue Oct 26 , 2021
रिपोर्ट पदमाकर पाठक बंजर भूमि पर अवैध कब्ज़ा को लेकर ग्रमीणों मे आक्रोश। आजमगढ़।ग्राम सभा अजमतपुर कोडर ग्राम प्रधान सुनील कुमार मौर्य सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर गांव के ही निवासी पर ग्राम सभा की भूमि पर अवैध का आरोप लगाते हुए अवैध कब्जा हटाने जाने को […]

You May Like

advertisement