एआटीओ आॅफिस के कर्मियों ने किया कार्य का पूर्ण बहिष्कार, काम काज हुआ ठप
रुद्रपुर: उतराखण्ड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के आव्हान पर उप संभागीय कार्यालय के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियो द्वारा पूर्ण कार्य का बहिष्कार किया गया। कार्य बहिष्कार के दौरान कार्यालय के सभी कार्य प्रभावित हुए। जिससे कार्यालय में पहुंचे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। और कर्मचारियो द्वारा कार्यालय में अपना विरोध प्रदर्शन किया। और कहा कि दो दिन काले फीते बांधने और दो दिन का दो घंटे का कार्य का बहिष्कार करने के पश्चात भी उच्च अधिकारी अपनी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। और कर्मियों को उनका अधिकार नहीं दिया जा रहा है। मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की प्रोन्नति के रास्ते बंद हो गये हैं। जबकि विगत वर्ष में विभाग के उच्च पदों जैसे संभागीय परिवहन अधिकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पद पर पदोन्नति की गई है। संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने कहा कि विभागीय स्तर पर निरस्त पत्राचार संपर्क करने के बाद भी कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जो कार्य वर्ष भर पूर्व हो जाना चाहिए था उसका खामियाजा कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। कुछ कार्मिक आगामी माहो मे सेवानिवृत हो रहें हैं। जिन पर पदोन्नति ना होने का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वहीं कार्मिकों द्वारा अपने हितों की रक्षा के लिए किसी भी स्तर पर जाने की सहमति बनी है। प्रदर्शन करने वालो में हरीश बद्री, जितेन्द्र सिंह नेगी, राम सिंह पिंगल, नीतू सक्सेना,मनोरमा आर्या, विमल सनवाल, चन्द्र प्रकाश, राजकुमार साहनी, राकेश मेहता आदि उपस्थित थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट