रुद्रपुर उत्तराखंड:पुष्कर सिंह धामी को पुनः उतराखंड का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण

पुष्कर सिंह धामी को पुनः उतराखंड का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण

रुद्रपुरः केंद्रिय नेतृत्व द्वारा श्री पुष्कर सिंह धामी जी फर भरोसा जताते हुए। उन्हें पुनः उतराखंड का मुख्यमंत्री बनाए जाने के निर्णय से खुश हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य एवं देवभूमि व्यपार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की एक दूसरे को गुलाल लगाया और मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान विकास शर्मा ने कहा माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने पुष्कर सिंह धामी जी को उतराखंड की जनता की भावनाओं को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उतराखंड का चुनाव लडा गया और लगभग 50 सीटें जीतकर भाजपा पुनः सत्ता में आई है। विकास शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाएगा और उतराखंड को आदर्श राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर मे सिविल लाइन बनाना पर्किग व्यवस्था बनाना इत्यादि कार्य प्रमुखता से करवाए जाएंगे। यहां के बेरोजगारों को रोजगार दिलवाने के लिए सिडकुल के माध्यम से जोडा जाएगा ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों तक केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाएगा और रूद्रपुर को आदर्श रूद्रपुर बनाने में पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बधाई देते हुए केंद्रीय नेता एवं प्रातीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इसी उपल्क्ष मे कल गंगापुर रोड पर स्थिति विकास शर्मा जी के कार्यालय में जश्र्न मनाया गया और समर्थकों में मिठाई बांटी गई। और देर रात तक विकास शर्मा को बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभागीय अधिकारी लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें - कलेक्टर, जन शिकायतों का त्वरित निराकरण के निर्देश

Wed Mar 23 , 2022
जांजगीर-चांपा,23 मार्च, 2022/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे लंबित कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम जनता से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का भी 30 मार्च के पूर्व निराकरण कर लिया जाय। कलेक्टर ने राजस्व के समय […]

You May Like

advertisement