रुद्रपुर उत्तराखंड:मुख्यमंत्री धामी के रुद्रपुर आगमन पर किया जाएगा भव्य स्वागत

सीएम धामी के आगमन को लेकर युवाओं में भारी जोश

रुद्रपुर: उतराखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम बनने के बाद प्रथम बार आज रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। उनके नगर में प्रथम बार रुद्रपुर पहुचने पर भारतीय जनता पार्टी उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष शिव अरोरा बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के श्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर युवाओं, व्यापारियों, मध्यम वर्ग और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि नगर आगमन पर उतराखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसके लिए नगर में जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम धामी शहर के गांधी पार्क में एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीएम धामी के आगमन को लेकर युवाओं में काफी जोश है। उन्होंने कहा कि अगर नगर आगमन के दौरान मौसम खराब भी रहा तो सीएम धामी तय कार्यक्रम के तहत रुद्रपुर पहुचेगे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करता है कोकिला पूर्णिमा व्रत

Fri Jul 23 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 माँ दुर्गा की कोयल स्वरूप में पूजा का विशेष महत्व।व्रत आज। कुरुक्षेत्र :- आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कोकिला पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। कोकिला पूर्णिमा व्रत आज 23 जुलाई दिन शुक्रवार को है। इस दिन […]

You May Like

Breaking News

advertisement