रुद्रपुर उत्तराखंड:कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने किया सुशील गाबा का इस्तीफा नामंजूर

रुद्रपुर: कांग्रेस जिला महासचिव पद से इस्तीफा दे चुके सुशील गाबा का इस्तीफा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा सोनू ने नामंजूर कर दिया है। इथर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड वरिष्ठ समाज सेवी गिरीश साहनी एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा व युवा कांग्रेस नेता अनिल रावत के साथ श्री गाबा के निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने एवं श्री साहनी ने सुशील के साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात कर आखिर कार सुशील गाबा को राजनीति व कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहने के लिए मना ही लिया। श्री बेहड ने सुशील के परिजनों से वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए सुशील की सेवाओं को सराहा। श्री बेहड ने उनसे वार्ता कर कहा कि हमेशा अपने कंधे पर कांग्रेस पार्टी का झण्डा उठाये सुशील ने कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य किया है। राजनीति में सुशील जितने ईमानदार लोग विरले ही आगे आते हैं। सुशील ने बहुत ईमानदारी से आम जनता, व्यपारियो, मजदूरों, छात्रों की लड़ाई लड़ी है। सैकड़ों आदोलन इस बात की गवाही भरते हैं। ऐसे में समाज के अंतिम पायदान पर खडी जनता के लिए सुशील एक उम्मीद है। इसलिए उनको अपने व्यापार के साथ ही समाज को भी समय देना चाहिए। तमाम वार्ता के बाद सुशील गाबा के माता-पिता ने सुशील को व्यापार के साथ ही कांग्रेस पार्टी व समाज को समय देने के लिए आदेशित किया। सुशील की माताजी ने कहा कि परिवार के साथ ही समाज सेवा,राष्ट्र सेवा भी जरूरी है। इसलिए आप राजनीति को पूरी ईमानदारी के साथ एक मिशन के रूप में कांग्रेस पार्टी के साथ पूर्व की भांति कार्य करे। अपने पिताजी व माताजी के आदेशानुसार सुशील गाबा ने कांग्रेस पार्टी को सहयोग व समय देने का निर्णय लेकर अपने इस्तीफे की वापसी पर सहमति जता दी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:एसीएमओ ने सीएमओ कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियो को दी गालियां

Thu Jul 15 , 2021
कर्मचारियो को गालियां देने के विरोध में कार्यालय में तालाबंदी रुद्रपुर: हमेशा विवादों में रहने वाले एसीएमओ डॉ हरेन्द मलिक फिर एक बार सुर्खियों में है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीएस पचपाल के कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियो के साथ एसीएमओ मलिक ने गुडंई दिखाई है। वहा काम करने […]

You May Like

Breaking News

advertisement