बढती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेसियो ने भैंस के आगे बीन बजाई
रुद्रपुर: देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर रुद्रपुर उतराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा के नेत्रत्व में सैकड़ों महिलाओं के साथ सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया इस अवसर पर मलिन बस्ती सुभाष कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भैंस के आगे बीन बजाई और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की अपने संबोधन में महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गूँगी व बहरी हो गई है। इसे जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है बेरोजगारी बढती जा रही है। किसान आंदोलित है वहीं आशा कार्यकत्रियो भी आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ा रहा है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही है। इसे उठाने के लिए अब हम भैंस के आगे बीन बजा रहे हैं। इस अवसर पर श्रीमती शर्मा के साथ महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, पार्षद प्रीती साना, पार्षद बबीता बैरागी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सरोज रानी, सोन शर्मा, बकुल साना, तारावती आशारानी, प्रियंका द्रोपदी, सरला ठाकुर, उर्मिला, संध्या, नीतू रस्तोगी, उर्मिला, जमुना कोली, भूरी,नीना,केसर पाल,कविता, नीतू देवी,मीरा,कैलाश,सावित्री, आशा पाल,हर देवी,अमिला मंडल, किरण,प्रियंका, मुन्नी देवी, कुसुम सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट