रुद्रपुर उत्तराखंड:देवभूमि व्यापार मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी का बाजार खोलने के लिए आभार वयक्त किया

रुद्रपुर: देवभूमि व्यापार मंडल लगातार व्यापारियों की मांग पर मार्केट को खुलवाने के लिए प्रयास कर रहा था। जिस पर कल सरकार द्वारा एस ओ पी को पुनः संशोधन कर के व्यापारियों के प्रति अपनी सहानुभूति दिखाई और इलेक्ट्रोनिक, इलेक्ट्रॉनिक होजरी, कंप्यूटर हार्डवेयर साफ्टवेयर, पेंट सैनिटरी स्टोर, कारपेंटर फर्नीचर इत्यादी की दुकानों को राहत दी। आज देवभूमि व्यापार मंडल ने बांटा चौक पर एक कार्यक्रम कर प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक जी और महामंत्री संगठन अजय कुमार जी का आभार वयक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम के महापौर राम पाल सिंह ने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल लगातार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में लगा रहता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज में लगकर वहां की व्यवस्थाओ को बनाने का काम किया। और लगातार चाय और बिस्कुट सैनिटाइजर का वितरण इनके द्वारा किया जा रहा है। जो कि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी का व्यापारियों को राहत देने के लिए आभार वयक्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल लगातार बाज़ार को खुलवाने के लिए प्रयास कर था। मैंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक जी और महामंत्री संगठन अजय जी से बात करके व्यापारियों को राहत दिलवाई है। उसके लिए सभी व्यापारी आपके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया तीरथ सिंह रावत जी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक जी महामंत्री संगठन अजय जी का भी आभार वयक्त किया। कार्यक्रम संचालन देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की आवाज़ सुनती है । व्यापारियों की जो पीड़ा उन्होंने महामंत्री संगठन अजय जी को बताया उन्होंने उस पीड़ा को समझा और तुरंत मुख्यमंत्री से बात करके व्यापारियों को जो राहत दिलवाई। उसके लिए देवभूमि व्यापार मंडल उनका अभार वयक्त करता है। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का भी आभार वयक्त किया। कार्यक्रम में वेद ठुकराल,राजेन्द्र श्रीधर,देवभूमि व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सुनील झाम, राजन राठौर, धीरेन्द्र मिश्रा, राहुल सरीन,हरजीत राठी,हरीश अरोरा, सुमित वार्ष्णेय, कृष्ण नारंग, पार्षद संघ की अध्यक्ष रजनी रावत,शालनी बोरा,नवीन उपाध्याय, हितेश अरोरा, दीपू मनोचा, दीपक शर्मा, जगदीश बठला, बल्देव ग्रोवर, जिम्मी अनेजा, सुनील कालड़ा, सन्नी अरोरा, धर्म सिंह कोली,राजेश जग्गा, सुनील यादव, आदि लोग मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन:पुलिस अभिरक्षा मे भागे को पुलिस ने जल्द पकड़ लिया

Tue Jun 8 , 2021
कोंच(जालौन) बीते दिनों थाना नदीगांव पुलिस द्वारा 151/ 107/116 सीआरपीसी से सम्बन्धित अभियुक्त राजेन्द सिंह पुत्र भूप सिंह मुहल्ला परिहार कस्बा थाना नदीगांव जिसे थाने के सिपाही ओमप्रकाश पाल औऱ पीआरडी सिपाही रामेश्वर दयाल चिकित्सीय परीक्षण के समय सी एच सी में पुलिस अभिरक्षा डाक्टरी परीक्षण हेतु लाये थे तभी […]

You May Like

advertisement