रुद्रपुर उत्तराखंड:नव नियुक्त नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का सवागत व रिंकू बिष्ट को दी भावभीनी विदाई

रुद्रपुर: शासन ने नगर आयुक्त कार्यभार में बदलाव किया है। नगर निगम रुद्रपुर नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट का स्थानांतरण होने के बाद नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा को सौंप दी गई है। पूर्व नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट का स्थान तय होने के बाद देर सायं नगर निगम सभागार में पूर्व नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट का स्थानांतरण होने के बाद विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मेयर राम पाल सिंह ने कहा कि पूर्व नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट का कार्यकाल सराहनीय रहा। मेयर ने कहा कि उनके नेतृत्व में नगर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जस पर काम भी किया गया। उन्होंने कहा कि कल्याणी नदी से लेकर कूड़ा निस्तारण का प्रोजेक्ट पर मिल कर काम किया गया। उन्होंने नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अब नगर आयुक्त की जिम्मेदारी आई ए एस अधिकारी विशाल मिश्रा को सौंपी गई है। मेयर ने कहा कि नगर की भौगोलिक परिस्थितियों से वाकिफ है और अब उनके साथ मिलकर नगर के विकास के लिए काम किया जाएगा। वहीं पूर्व नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट ने क्षेत्रवासियो को विदाई समारोह में संदेश दिया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत मिलकर अपने शहर साफ सुन्दर और आकर्षक का केन्द्र बनाएं। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी थी मैंने वह बखूबी निभाया है। अब यह जिम्मेदारी नव नियुक्त नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि मुझे सम्मानित जनता और पार्षद गणों ने सहयोग किया। नव नियुक्त नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा कि शासन जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन बखूबी निभाएगे। शहर खी समस्याओं का समाधान उनकीं प्राथमिकता है। इस दौरान पार्षद प्रमोद शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अबरार अहमद, सोनू अनेजा, हरीश चौधरी, आरशद खा,जाकिर खान, गुड्डू, सहीद अंसारी, जाहिद खान सहित अन्य लोग मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: एक और नटवर लाल अमौर पुलिस के गिरफ्त में

Thu Sep 9 , 2021
एक और नटवर लाल अमौर पुलिस के गिरफ्त में अमौर से प्रफुल्ल कुमार पूर्णिया: पुलिस ने अमौर थाना क्षेत्र से एक ऐसे ठग को पकड़ा है जिनके कारनामे मशहूर ठग चार्ल्स शोभराज को भी मात दे दे। गिरफ्तार ठग मो0 आमिर उर्फ खुसरू पिता -अतीकुउर्रहमान साकिन -मिल्की बारा ईदगाह थाना- […]

You May Like

Breaking News

advertisement