रुद्रपुर उत्तराखंड:भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का सफ़ल आयोजन

रुद्रपुर: भारतीय जनता पार्टी से रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल और कार्यक्रम संयोजक संजय ठुकराल व उत्तरी भाजपा मंडल महामंत्री राधेश शर्मा के नेतृत्व में आज शहर में 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली गई रैली में भारी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने हिस्सा लिया। इस तिरंगा यात्रा को शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस इस यात्रा का समापन अंबेडकर पार्क में किया गया। जहां विधायक राजकुमार ठुकराल ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सारा देश स्वतंत्रता दिवस की वर्ष गाँठ मना रहा है। उन्होंने कहा कि हम उन शहीदों को नमन करते हैं। जिन्होने देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य उन भारतीय शहीदों को नमन करना है। जिन्होने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। ठुकराल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज हम स्वतंत्र भारत में सास ले रहे हैं। यह उन शहीदों की शहादत को सलाम है। जिन्होने देश की खातिर हँसते हँसते फांसी के फंदे को गले से लगा लिया। वहीं रुद्रपुर नगर निगम के मेयर राम पाल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस खुद में एक बहुत बड़े मायने रखता है। उन्होंने कहा कि सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सब को मिल कर देश के लिए शहीद हुए शहीदों को नमन करना चाहिए। बता दें कि कार्यक्रम के संयोजक युवा भाजपा नेता संजय ठुकराल व उत्तरी भाजपा मंडल महामंत्री राधेश शर्मा थे। इस यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं और युवाओं व बुजुर्गो ने हिस्सा लिया। जिधर देखो सभी के हाथ में देश का राष्ट्रीय ध्वज था। यात्रा के दौरान युवाओं ने भारत माता की जय और वंदेमातरम कहते हुए निकले। विधायक राजकुमार ठुकराल ने सभी प्रदेश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर राम पाल सिंह,संजय ठुकराल, राधेश शर्मा, दर्जा मंत्री सुरेश परिहार, चंद्रसेन कोली,पार्षद प्रमोद शर्मा, सोनू अनेजा, विशाल मेहरा, नामित पार्षद शालिनी बोरा,बबीता राठौर,अमित चंद्रा,गुरबाज सिंह, हरविंदर सिंह, मलकीत सिंह, रोहित कुमार, फरजाना बेगम, आनंद कुमार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:वरिष्ठ भाजपा नेता के आवास पर फहराया गया तिरंगा

Mon Aug 16 , 2021
वरिष्ठ भाजपा नेता के आवास पर फहराया गया तिरंगा संवाददाता:-विकास तिवारी आलापुर(अम्बेडकर नगर)||भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्षेत्र में झूम कर तिरंगा फहराया गया और अमृत महोत्सव का विधिवत आगाज हुआ ।मालूम हो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी सरकारी अर्ध सरकारी गैर सरकारी संस्थानों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों […]

You May Like

advertisement