रुद्रपुर उत्तराखंड:ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा : हिमांशु गाबा

ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा : हिमांशु गाबा

रुद्रपुर: कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि उतराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकारके खिलाफ विधानसभा स्तर पर निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा ऐतिहासिक होगी। परिवर्तन यात्रा का ज़िले में जगह जगह जोरदार स्वागत किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यकारी जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि 3 सितम्बर को प्रात: दस बजे परिवर्तन यात्रा के तहत खटीमा में शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन को पुष्पाजलि अर्पित करने के बाद बाईक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 11 बजे खटीमा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे नानकमता गुरु द्धारा मे शीश नवाकर प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। दोपहर डेड बजे नानकमता विधानसभा क्षेत्रमें विशाल जनसभा आयोजित की जाएंगी। शाम 5 बजे सितारगंज क्षेत्र में सभा आयोजित की जाएंगी। रात्रि विश्राम सितारगंज मे ही होगा। अगले दिन 4 सितम्बर को प्रातः 11 बजे परिवर्तन यात्रा किच्छा पहुंचेगी। यहां विशाल जनसभा की जाएंगी। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे लालकुआँ विधानसभा मे जनसभा का आयोजन शाम पांच बजे हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा और बाईक रैली के बाद रात्रि विश्राम हल्द्वानी में होगा। अगले 5 सितम्बर को प्रातः 10 बजे परिवर्तन यात्रा कालाढुगी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। यहां बाईक रैली और जनसभा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली और जनसभा का आयोजन होगा। दो बजे जसपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा और शाम 5 बजे काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के बाद रात्रि विश्राम जसपुर मे होगा। अगले दिन 6 सितम्बर को बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रात: दस बजे विशाल जनसभा होगी। दोपहर 1 बजे गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा और बाईक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसी शाम 4 बजे रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र जनसभा के साथ ही प्रथम चरण की परिवर्तन यात्रा का समापन होगा। श्रीमती गाबा ने कार्यकर्ताओं से परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए जुटने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा जिन स्थानो से गुजरेगी वहां कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार
स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने की अहम भूमिका निभाएगी। श्री गाबा ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता में भाजपा की नीतियों के खिलाफ आक्रोश है। आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के तैयार बैठी है। श्री गाबा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आम आदमी का जीना दूभर होचुका है। महंगाई, बेरोजगारी, किसान विरोधी नीतियों से परेशान जनता अब सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी हैं। 2022 के चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाकर संभावनाओ के अनुरूप प्रदेश को विकास की उचाईयो तक लेकर जाएगी। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल, जांजगीर में हाईजेनिक फिश मार्केट का निर्माण पूर्णता की ओर, मछली ब्यावसायियों, उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Thu Aug 26 , 2021
    जांजगीर-चांपा ,26 अगस्त, 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा जांजगीर में हाईजेनिक फिश मार्केट का निर्माण शुरू करा दिया गया है। नवंबर 2021 तक इसका निर्माण पूरा होने की संभावना है। हाईजेनिक फिस मार्केट के बन जाने से जिले के […]

You May Like

advertisement