रुद्रपुर उत्तराखंड:भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में जनता सिखाएगी सबक : कापड़ी

रुद्रपुर: युवा कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी कांग्रेस कमेटी उतराखण्ड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद रुद्रपुर पहुंचे। कापड़ी गाबा राइस मिल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां कांग्रेसियो ने उनका जोर दार स्वागत किया। इस दौरान कापड़ी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आगामी विधानसभा 2022 में भारतीय जनता पार्टी को एक भी सीट मिलना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से देश की जनता अजीज आ चुकी है। कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उतराखण्ड की 70 सीटों पर चुनाव जीतकर सूबे में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि भाजपा की सरकार मे सब कुछ अव्यवस्थित हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में भाजपा के नेता दलाली कर रहे हैं। आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है । आम आदमी सरकारी कार्यालयों में चक्कर काट रहे हैं। अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। कानून नाम की कोई चीज दिखाई नही दे रहीं हैं। कापड़ी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में सूबे की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महज मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने का काम कर रही है। जनहित के मुद्दों से भाजपा को कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ निजी कर्मचारी सरकार की नीतियों से परेशान है तो वहीं सरकारी कर्मचारी भी भाजपा की सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश की सड़कों की हालत बिगड़ी हुई है और मुख्यमंत्री हवाई घोषणाए कर जनता को बेवकूफ़ बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उतराखण्ड में कांग्रेस एक जुट होकर चुनाव लगेगी। वहीं कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि कापड़ी के अध्यक्ष नियुक्त होने से युवाओं में नयी उर्जा का संचार हुआ है। गाबा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उतराखण्ड में अपने दम पर चुनाव लडेगी और सरकार बनाने जा रही है। गाबा ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों को जन जन तक पहुँचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाएंगे।जिससे भाजपा का असली चेहरा उजागर होगा। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ चुका है जब भाजपा को उतराखण्ड से खदेड़ कर बाहर कर दिया जाए। इस दौरान कांग्रेस नेता सीपी शर्मा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चेतन भट्ट, आलोक कुमार, जय सिंह सहित दर्जनो कांग्रेस नेता मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:ITBP की मुख्यधारा से जुड़े 53 अधिकारी, सीएम ने कहा सरहद पर खड़े रखवालों को दिल से सलाम

Sun Aug 8 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक मंसूरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी एकेडमी, मसूरी में आई०टी०बी०पी० के 42 सहायक सेनानी (जी.डी.) एवं 11 सहायक सेनानी ( अभियन्ता ) की पासिंग आउट परेड समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभी 53 प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement