रुद्रपुर उत्तराखंड:यूथ कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ फ़ूका मोदी सरकार का पुतला

रुद्रपुर: आज यूथ कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई को लेकर यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सागर छाबड़ा के नेतृत्व में रुद्रपुर शहर के डी डी चौक पर मोदी सरकार का पुतला फ़ूका गया। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ रही महंगाई को लेकर आज पूरे देश में सरकार के खिलाफ जगह जगह धरनें प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों मे सरकार के खिलाफ खासा आक्रोश है। मगर सरकार है जनता की समस्याओं को लेकर कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आज देश पैट्रोल डीजल के दाम 100 रुपये से पार हो चुका है। जोकि आमजनता की बस से बाहर हो चुका है। ना तो सरकार जनता की सुन रही हैं और ना ही किसानों की किसान भी आज सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर उतरा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी कोरी घोषणाओ के सिवा कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में जनता इन सबका हिसाब-किताब करेगी। और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने 5 साल के कार्यकाल में उतराखण्ड की जनता को 3-3 मुख्यमंत्री बदल कर सिर्फ नाटक किया है। जिससे प्रदेश का कोई भला नहीं होने वाला है। जहां जनता महंगाई से परेशान है। वहां उतराखण्ड की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री बदलने मे लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से उनके स्वागत कार्य में करोड़ों रुपये बर्बाद किया जा रहा है। मगर जनता से कोई लेना देना नहीं है। वहीं कार्यकर्ताओ द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते मोदी सरकार का पुतला आग के हवाले किया। प्रदर्शन करने वालो में विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, विधानसभा उपाध्यक्ष सागर छाबड़ा, सहेज खान, फरमान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा : व अन्य संत। श्रावण मास पर स्थानेश्वर महादेव मंदिर में शुरू हुआ रुद्राभिषेक

Sun Jul 25 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 25 जुलाई:-श्रावण मास के पहले दिन स्थानेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक किया गया। श्रावण मास के पहले दिन महंत बंशी पुरी महाराज ने मंदिर परिसर में मोलश्री पौधा रोपित किया। महंत बंशीपुरी ने बताया कि श्रावण मास में […]

You May Like

Breaking News

advertisement