रुद्रपुर उत्तराखंड:भाजपा नेता विकास शर्मा ने दिल्ली में कोश्यारी से की मुलाकात

रुद्रपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य एवं देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में राज्यपाल एवं उतराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस दौरान श्री शर्मा ने उन्हें सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र भेट किया और रुद्रपुर आने का अनुरोध किया। बता दें कि उतराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे है। उनके साथ उनके करीबी भाजपा नेता विकास शर्मा भी दिल्ली पहुंचे है। दिल्ली प्रवास के दौरान विकास शर्मा ने भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और उन्हे अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। भगत सिंह कोश्यारी को श्री शर्मा ने रुद्रपुर आने का न्यौता दिया। इस दौरान श्री कोश्यारी के साथ उन्होंने राजनैतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा भी की। राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि उतराखण्ड को पुष्कर सिंह धामी के रूप में एक युवा सीएम मिला है। यह ख़ासकर युवाओं के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी को प्रशासनिक कार्यो की अच्छी समझ है। निश्चित ही वह उतराखण्ड में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगे। धामी के सीएम बनने का लाभ न सिर्फ युवाओं बेरोजगार को मिलेगा बल्कि हर वर्ग के विकास के नए द्वार खुलेगे। श्री कोश्यारी ने उतराखण्ड के युवाओं से उतराखण्ड और देश की उन्नति के लिए काम करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की ताकत है। युवा अगर सही दिशा में काम करेगा तो निश्चित ही देश उन्नति के शिखर पर होगा। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ਼ ਨਰਸਿੰਗ ਵੱਲੋਂ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਲਈ ਠੰਡੇ ਅਤੇ ਮਿੱਠੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਲਗਾਈ ਗਈ ਛਬੀਲ:ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ

Sat Jul 10 , 2021
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 9 ਜੁਲਾਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਢੇ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਆਉਂਦੇ ਜਾਂਦੇ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੂੰ ਗਰਮੀ ਤੋਂ ਨਿਜਾਤ ਦੇਣ ਵਾਸਤੇ ਠੰਡੇ ਅਤੇ ਮਿੱਠੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਛਬੀਲ ਲਗਾਈ ਗਈ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ ਠੰਢਾ ਮਿੱਠਾ ਪਾਣੀ ਪੀ ਕੇ ਗਰਮੀ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਮਹਿਸੂਸ ਕੀਤੀ ਸ੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਕਾਲਜ […]

You May Like

Breaking News

advertisement