चीमा ने किया ओलंपियन मनोज सरकार को सम्मानित, सम्मान राशि को लेकर नेता प्रतिपक्ष से कराई बात,मिला आश्वासन
रुद्रपुर: टोक्यो ओलंम्पिक में भारत को कास्य पदक दिलाने वाले ओलंपियन मनोज सरकार को पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने ने उनके आवास पर पहुंच कर उन्होंने बधाई दी व सम्मानित भी किया। चीमा के साथ अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीं उतराखण्ड सरकार द्वारा सम्मान राशि दिए जाने को लेकर चीमा ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से फोन पर बात की। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मनोज सरकार की इस उपलब्धि पर उन्हे बधाई दी और सम्मान राशि बढाये जाने की मांग को विधानसभा मे उठायें जाने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इस मामलेको लेकर बात किये जाने को कहा। बता दें कि टोक्यो पैराओदंपिक मे भारत को कास्य पदक दिलाने वाले मनोज सरकार अपने गृह जनपद पहुंच चुके हैं। जिसके बाद उनसे मिलने को लेकर उनके आवास पर लोगों का ताता लगा हुआ है। वहीं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा भी ओलंपियन मनोज सरकार के आवास पर पहुंचे और उन्हे इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। साथ ही मनोज को शाॅल उडाकर सम्मानित भी किया। इस दौरान संदीप चीमा ने कहा कि देवभूमि के पुत्र मनोज सरकार द्वारा कास्य पदक जीतना देश व प्रदेश के लिए गौरव की बात है। वहीं उतराखण्ड सरकार द्वारा सम्मान राशि को कम किये जाने व अपने फैसले को पलटें जाने को लेकर आवाज़ उठाने का आश्वासन दिया। चीमा ने नेता प्रतिपक्ष से फोन पर बात कर सम्मान राशि बढाये जाने की मांग की। वहीं प्रीतम सिंह ने मनोज सरकार की इस उपलब्धि पर उन्हे बधाई दी व सम्मान राशि को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर विधानसभा में मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष दलीप अधिकारी, नगर महामंत्री अर्जून विश्वास,पूर्व वार्ड अध्यक्ष अशोक मंडल, आशीष यादव, राज सिंह राणा, कृष्णा, जितेन्द्र पाल, प्रा जद गाबा, अवतार सिंह, आदि लोग मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट