निर्धारित सत्संग दिवस के दौरान प्रत्येक रविवार को ब्यास से फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के लिए अनारक्षित (एकतरफा) विशेष ट्रेन का संचालन

निर्धारित सत्संग दिवस के दौरान प्रत्येक रविवार को ब्यास से फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के लिए अनारक्षित (एकतरफा) विशेष ट्रेन का संचालन।

(पंजाब) फिरोजपुर 14 फरवरी 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फिरोजपुर की ओर से सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा वर्ष 2026 के दौरान राधा स्वामी सत्संग दिवस (निर्धारित सत्संग दिवस) के दौरान ब्यास से फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के लिए एक विशेष अनारक्षित एकतरफा ट्रेन चलाई जाएगी। यह विशेष अनारक्षित (एकतरफा) ट्रेन संख्या 04612 फरवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक कुल 18 फेरे लगाएगी तथा निर्धारित सत्संग दिवस के दौरान प्रत्येक रविवार को ब्यास से फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के लिए निम्नानुसार संचालित किया जाएगा। जिसका विवरण इस प्रकार है:-

यह विशेष अनारक्षित (एकतरफा) ट्रेन संख्या 04612 ट्रेन फरवरी माह में दिनांक 15.02.2026 तथा 22.02.2026, मार्च माह में 15.03.2026, 22.03.2026 तथा 29.03.2026, अप्रैल माह में 26.04.2026, मई माह में 03.05.2026 तथा 10.05.2026, जून माह में 21.06.2026, सितंबर माह में 06.09.2026, 13.09.2026 तथा 20.09.2026, नवंबर माह में 01.11.2026, 08.11.2026 तथा 15.11.2026 और दिसंबर माह में 13.12.2026, 20.12.2026 तथा 27.12.2026 को संचालित की जाएगी।

यह विशेष अनारक्षित (एकतरफा) ट्रेन संख्या 04612 ब्यास से दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान करके शाम 17:25 बजे फिरोजपुर छावनी पहुँचेगी। मार्ग में यह स्पैशल ट्रेन ढिलवां, हमीरा, करतारपुर, सुरानुस्सी, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, फिल्लौर, लुधियाना, जगराओं, मोगा, तलवंडी भाई रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से महाशिवरात्रि को समर्पित 21 जरूरतमंद महिलाओं को फरवरी 2026 महीने का राशन किया गया वितरण

Sun Feb 15 , 2026
श्रीमती राज जुल्का सेवा मुक्त जुडिशल डिपार्टमेंट मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। पंजाब (फिरोजपुर)14 फरवरी 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज प्रधान की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को फरवरी महीने का राशन वितरण किया गया। श्रीमती राज जुल्का सेवा […]

You May Like

advertisement