ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने नींबू , मीठे जल की छबील लगाकर राहगीरों की बुझाई प्यास : एसीपी पंकज कुमार

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877

पुलिस ने पेश की मिसाल:सैक्टर 58 थाने में लगाई मीठे पानी की छबील।

फरीदाबाद 3 जून :
फरीदाबाद सेक्टर 58 थाना प्रभारी विनोद कुमार व मुजेसर एसीपी पंकज कुमार का मीठा पेयजल आयोजन दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन टीम के पत्रकार बंधुओ ने फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए स्वागत किया और उक्त सेवा के लिए थाना टीम की प्रशंसा की।
आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को पानी पिलाने की परंपरा काफी पुराने समय से है। वहीं उसम भरी गर्मी के कारण आम आदमी परेशान हो गया है। फरीदाबाद के सैक्टर 58 सि्थत थाने में पुलिस टीम व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों ने राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए नींबू व मीठे पानी की छबील लगाई।
आपको बता दे कि भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए मीठे पानी की छबील (प्याऊ) लगाना एक अत्यंत पुण्य एवं सेवा का कार्य माना जाता है। इसी सेवा भाव के तहत थाना सैक्टर 58 जेसीबी चौक के पास पुलिस थाने में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों व एसीपी मुजेसर की अगुवाई में ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। बुधवार सुबह शुरू हुई इस सेवा में दर्जनों सेवादारों ने दिनभर हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को रोककर राहगीरों को ठंडा व मीठा पानी पिलाया,जिसमें सैकड़ों लोगों की प्यास बुझाई गई।
एसीपी पंकज कुमार ने कहा कि ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना उसे नया जीवन देने के समान है। उन्होंने बताया कि एक दशक पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं चौपालों और बैठकों में पूरे ज्येष्ठ माह नए मिट्टी के घड़ों में पानी भरकर रखती थीं, ताकि राहगीरों को पानी पिलाकर पुण्य अर्जित किया जा सके।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को जगह-जगह प्याऊ लगानी चाहिए। साथ ही जीव जंतुओं के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। गर्मी के मौसम में यदि किसी व्यक्ति को ठंडे पानी की बूंद भी मिल जाए तो वह अमृत समान लगती है। एक मनुष्य को अपनी मेहनत की कमाई में से कुछ पैसा धर्म के कार्यों में अवश्य लगाना चाहिए। इसके साथ-साथ बेजुबान पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।
इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को पानी पिलाना हमारे शास्त्रों के अनुसार सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है। उन्होंने कहा कि देश की प्राचीन परंपराओं में प्यासे को पानी पिलाना धर्म, कर्म और मानव सेवा का प्रतीक रहा है। इस भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना विशेष पुण्य का कार्य माना जाता है।
जिलाध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि प्राचीन समय से ही लोग प्याऊ लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाते आए हैं। आधुनिक समय में विज्ञान और तकनीक के विकास के साथ अब लोग फ्रिज व वाटर कूलर लगाकर भी सेवा कार्य कर रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी में जगह-जगह मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे केवल मनुष्यों ही नहीं बल्कि बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए भी अपने घरों, छतों और सुनसान स्थानों पर मिट्टी के बर्तन या सिकोरे रखकर पानी की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि जीव-जंतुओं की प्यास बुझाना भी बड़ा पुण्य कार्य है
इस अवसर पर उप निरीक्षक अजय, सहायक उप निरीक्षक नेत्रपाल, सहायक उप निरीक्षक राकेश, हवलदार विष्णु हवलदार तिलक राज के अलावा यातायात पुलिस से एच जी एच रणवीर, बुधराम सिंह,ओमप्रकाश,धनसिंह सहित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन टीम के पत्रकार बंधुओ में डॉ महेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, वेद प्रकाश, शमीम अहमद, पंकज अरोड़ा, वंदना, बीना स्वामी, सतेंद्र मित्तल व श्रमदाता शिवम गुर्जर शामिल थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल के विजन के अनुसार आयोजित किया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव : डॉ. मनीष मिश्रा

Wed Jun 3 , 2026
अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव के भव्य आयोजन की सभी तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई ।अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव नवीन अवसर–नई दिशाएं कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट विभूतियां होंगी शामिल। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 3 जून : सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव के भव्य आयोजन की समीक्षा बैठक के बाद जानकारी […]

You May Like

advertisement