वीबी-जी-राम जी से सशक्त हो रही ग्रामीण आजीविका

गांव-गांव पहुंच रही रोजगार और विकास योजनाओं की जानकारी

रोजगार दिवस के माध्यम से बढ़ी जागरूकता

बलरामपुर, 08 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में विकसित भारत-जी रामजी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जन-जन तक जानकारी पहुंचाई जा रही है। इसी कडी में जनपद पंचायत शंकरगढ़ अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से ग्रामीण युवाओं, रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों तथा जॉब कार्डधारी परिवारों को रोजगार के अवसरों, स्वरोजगार योजनाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि वीबी-जी-रामजी के अंतर्गत सभी पात्र जॉब कार्डधारियों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी प्रदान की जा रही है। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी, समय पर रोजगार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता तथा मजदूरी भुगतान में विलंब होने पर मुआवजा दिए जाने के प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई।
इस दौरान श्रम विभाग में पंजीकृत परिवारों के सदस्यों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने एवं अधिक से अधिक संख्या में बीमा कराने के लिए प्रेरित किया गया।
वीबी-जी-रामजी के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन, आधारभूत संरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। इन कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में विकसित ग्राम पंचायत प्लानिंग तैयार करने, ग्राम की आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकताओं का निर्धारण करने तथा ग्राम पंचायत के समग्र विकास के लिए कार्य प्रस्ताव तैयार कर भेजने की प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही वर्षा ऋतु के दौरान श्रमिकों को किन-किन कार्यों में रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है, इस विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। रोजगार दिवस में अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरी खाद (ढैंचा) से संवर रही खेतों की सेहत, टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान

Wed Jul 8 , 2026
महासमुंद 08 जुलाई 2026/ राज्य शासन की मंशानुरूप जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने हरी खाद (ढैंचा) के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। खेत बचाओ अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में […]

You May Like

Breaking News

advertisement