विज्ञान के जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तके उपलब्ध करवा रहा एस कुमार फिजिक्स

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

एस कुमार फिजिक्स पुस्तकों ने विद्यार्थियों के बीच बनाई विशेष पहचान।

कुरुक्षेत्र,11 जून: वर्तमान प्रतिस्पर्धी शैक्षिक वातावरण में विद्यार्थियों को ऐसी पुस्तक की आवश्यकता होती है जो कम मूल्य में अधिक ज्ञान प्रदान कर सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई एस कुमार फिजिक्स की कक्षा 11वीं एवं 12वीं की दोनों पुस्तकें विद्यार्थियों तथा अध्यापकों के बीच निरंतर अपनी विशेष पहचान बना रही हैं। यह पुस्तकें (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) तथा (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड) के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार की गई हैं।
इन पुस्तकों की विशेषता यह है कि इन्हें हरियाणा राज्य में कार्यरत सभी भौतिकी प्रवक्ता साथियों के सहयोग, सुझाव एवं मार्गदर्शन के आधार पर विकसित किया गया है। हरियाणा के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी अनेक शिक्षक साथियों द्वारा इन पुस्तकों को विद्यार्थियों के लिए उपयोग में लाया जा रहा है, ताकि सीमित खर्च में अधिकतम शैक्षणिक लाभ बच्चों तक पहुँच सके।
पुस्तकों में प्रत्येक अध्याय को सरल एवं व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही महत्वपूर्ण प्रश्न, संख्यात्मक प्रश्न, अभ्यास प्रश्न तथा परीक्षा उपयोगी सामग्री को इस प्रकार सम्मिलित किया गया है कि विद्यार्थी विद्यालयी परीक्षा के साथ-साथ नीट , जेईई मेन, एडवांस जैसी परीक्षाओं की तैयारी भी प्रभावी रूप से कर सकें।
विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि यह दोनों पुस्तकें किसी एक दिन अथवा एक व्यक्ति का कार्य नहीं हैं। इन्हें तैयार करने में लगभग 23 वर्षों का अध्यापन अनुभव, अध्ययन और निरंतर शैक्षणिक साधना लगी है।
पुस्तक मूल्य एवं उपलब्धता दोनों पुस्तकें विशेष मूल्य ₹541/- पर उपलब्ध हैं।
ऑनलाइन माध्यम पर केवल मिशो के द्वारा उपलब्ध हैं।
सामाजिक सहयोग
जिस विद्यार्थी के माता-पिता नहीं हैं, उसे पुस्तक रेहान पब्लिकेशन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वह भी शिक्षा के माध्यम से समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। संपर्क दूरभाष –
9996048005
9896048005
8813973306
संदेश “कम मूल्य में अधिक ज्ञान उपलब्ध कराना ही एस कुमार फिजिक्स का मूल उद्देश्य है।”
एस कुमार फिजिक्स।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

…दर्शन कर बुजुर्ग बोले- जुग-जुग जियो नायब सैनी, तनै बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सोमनाथ के दर्शन का दिया सौभाग्य्

Thu Jun 11 , 2026
सोमनाथ मंदिर में बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सुख-शांति व समृद्धि की करी कामना।सोमनाथ धाम में बने कई मंदिरों व तीर्थ स्थलों पर भगवान के किए दर्शन। थानेसर कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 10 जून : जुग-जुग जियो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, तनै बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम भगवान […]

You May Like

advertisement