स: नवदीप संघा आप वर्करों सहित कार्पोरेशन बर्करों के साथ बैठे हड़ताल पर

👉 सफाई कर्मचारियों की उचित मांगों को ना मानना स्थानीय सरकार की नाकामी : जगदीश शर्मा।

मोगा : कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब] :=

नगर निगम में कार्यरत कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने हेतु चल रही हड़ताल में आप नेता नवदीप संघा अपने साथियों सहित उक्त हड़ताल में शामिल हुए। हड़ताल पर बैठे निगम कर्मचारी नेताओं ने संघा एवं साथियों का हड़ताल में शामिल हो कर हौसला बढ़ाने हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आप नेताओं के उक्त हड़ताल में शामिल होने से हड़ताली कर्मचारियों में एक नई ऊर्जा एवं उमंग का संचार हो रहा है। निगम कर्मचारी नेताओं सतपाल अंजान, प्रधान सेवक राम फौजी, सचिव रवि जी एवं अन्य पदाधिकारियों एवं हड़ताली कर्मचारियों ने हरपाल चीमा एवं नवदीप संघा को कच्चा मुलाजिमों को पक्का करवाने हेतु मांग पत्र दिया। संघा ने उन्हें अशवासन देते हुए कहा कि उक्त मांगों को पूरा करवाने हेतु प्रयास करेंगे। आप नेता जगदीश शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की उचित मांगों को न मानना स्थानीय सरकार की नाकामी सिद्ध हो रहा है। सरकार को शीघ्र ही मांगों पर विचार करना होगा अन्यथा आगामी चुनावों में परिणाम भुगतने होंगे। प्रदेश में हर वर्ग त्राहि माम् त्राहि माम् कर रहे है, परंतु कांग्रेस सरकार अपने घरेलू कालेश में उलझी हुई है। सरकार भगवान भरोसे ही चल रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईएल्ट्स कोचिंग सेंटर खोलने का आदेश जल्दी दे सरकार…. एकोस

Tue Jun 8 , 2021
मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब] := एसोसिएशन ऑफ कंसल्टेंट्स फॉर ओवरसीज स्टडीज (एकोस) के मालवा इंचार्ज और एक्जीक्यूटिव देवप्रिय त्यागी ने कहा की कोरोना महामारी की वजह से ट्रैवल इंडस्ट्री अथवा कोचिंग सेंटर बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। जहां यह इंडस्ट्री लाखों लोगों को पंजाब […]

You May Like

advertisement