सबा फैसल बनी जिला जैव विविधता समिति की अध्यक्ष

  • सबा फैसल बनी जिला जैव विविधता समिति की अध्यक्ष
  • अररिया जिला परिषद में जैव विविधता समिति के 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए अररिया
    जिला परिषद कार्यालय में जैव विविधता समिति के चयन को लेकर चुनाव का आयोजन हुआ। हालांकि उम्मीदवार के विरोध में कोई अन्य उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ, जिसकी वजह से जिला परिषद कार्यालय में निर्विरोध तरीके से जैव विविधता समिति के अध्यक्ष सब फैसल चुने गए। अररिया जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम ने बताया कि अररिया जिला परिषद की जैव विविधता समिति में सभी उम्मीदवार निर्विरोध तरीके से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने सभी को जीत की बधाई दी। जय विविधता समिति में सदस्य किरण देवी, उषा कुमारी, शबनम , डैजी देवी , सेवी बहारदार, संगीता देवी चुनी गई है। इस कमिटी की अध्यक्ष सबा फैसल बनी और सचिव एडीएम राज मोहन झा बनाए गए।
    इस समिति का मुख्य कार्य पेड़ पौधे, पशु पक्षी, नदी, नाला, तालाब में पाये जाने वाले सभी जलीय जीवों तथा मछलियों की सूची बनाकर उपलब्ध दुर्लभ प्रजातियों की पहचान कर उसे संरक्षण प्रदान करना है। लोगों के परामर्श से जन जैव विविधता पंजी तैयार करना होगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सबा फैसल ने बताया कि उनके पंचायत से होकर बहने वाली परमान नदी में डॉल्फिन तथा अलग-अलग किस्म की मछलियां पायी जाती है, जिसका संरक्षण और पंजी इस समिति के द्वारा तैयार किया जाएगा। सभी नवचयनित सदस्यों का नव निर्वाचित अध्यक्ष सबा फैसल ने आभार व्यक्त किया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता फैसल यासीन ने सभी को मुबारकबाद दी है,और कहा कि इनके सहयोग से जिले में विकास परख योजनाएं और अच्छी तरह से तैयार किया जा सकता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कड़कड़ाती ठंड में अलाव की व्यवस्था जिला प्रशासन जल्द करे-राजद

Sun Jan 8 , 2023
कड़कड़ाती ठंड में अलाव की व्यवस्था जिला प्रशासन जल्द करे-राजदअररियाराष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ज़िला अध्यक्ष सह फारबिसगंज प्रखंड प्रमुख सुरेश पासवान व राजद जिला उपाध्यक्ष अमित पूर्वे ने संयुक्त रूप से जिला प्रशासन से मांग की है कि जिले में भीषण ठंड को देखते हुए सभी प्रखण्ड क्षेत्र समेत […]

You May Like

advertisement