सदर विधायक अदिति सिंह ने सूचना विभाग की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

_लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

सदर विधायक अदिति सिंह ने सूचना विभाग की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन_

रायबरेलीः- 03 जून 2026
मा० विधायक सदर अदिति सिंह ने आज विकास खण्ड राही के परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनके साथ विकास खण्ड राही के ग्राम प्रधानगण भी उपस्थित रहंे।
प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को चित्रों, पोस्टरों एवं अन्य माध्यमों के जरिए प्रदर्शित किया गया। मा० विधायक अदिति सिंह ने प्रदर्शनी का गहन निरीक्षण करते हुए जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी आमजन एवं जनप्रतिनिधियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का एक प्रभावी माध्यम है। इससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रधानों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अति० जिला सूचना अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह सहित विकास खण्ड राही व सूचना विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने नींबू , मीठे जल की छबील लगाकर राहगीरों की बुझाई प्यास : एसीपी पंकज कुमार

Wed Jun 3 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877 पुलिस ने पेश की मिसाल:सैक्टर 58 थाने में लगाई मीठे पानी की छबील। फरीदाबाद 3 जून :फरीदाबाद सेक्टर 58 थाना प्रभारी विनोद कुमार व मुजेसर एसीपी पंकज कुमार का मीठा पेयजल आयोजन दौरान ग्रामीण पत्रकार […]

You May Like

advertisement