सदभावना यात्रा को वनमंत्री अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब का 50 सदस्यीय दल रविवार को सदभावना शांति,एकता बढ़ाने और उसका प्रचार – प्रसार करने के उद्देश्य से अहिच्छत्र क्षेत्र आंवला और रामनगर की यात्रा पर बस द्वारा रोटरी भवन से रवाना हुआ। दल को प्रदेश के वन मंत्री डा.अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डा. अरुण कुमार ने कहा कि शांति सौहार्द और एकता का प्रचार-प्रसार करने का मानव सेवा क्लब का यह बहुत उत्तम कदम है। दल का नेतृत्व कर रहे मानव सेवा के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि उनके दल ने अहिच्छत्र क्षेत्र का भ्रमण कर शांति और एकता बढ़ाने का प्रचार-प्रसार किया। दल रामनगर के जैन मंदिर,प्राचीन किला और गौरी शंकर के मंदिर भी गया। 50 सदस्यीय दल में प्रमुख रूप से संयोजक मुकेश कुमार सक्सेना,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सक्सेना,महासचिव प्रदीप माधवार, कमल भाटिया,प्रकाश
चन्द्र सक्सेना ,अरुणा सिन्हा, मीरा मोहन,सुधीर मोहन,अभय भटनागर, जितेंद्र सक्सेना, शोभा,रश्मि, मंजू,अनिल गुप्ता,ब्रजेश सक्सेना, उषा,संध्या,सुरेन्द्र मोहन,रीता सक्सेना, सुषमा,राजीव सक्सेना, सुनीता,आत्म सरन,अखिल रस्तोगी,सुमित अग्रवाल, संजीव,लालिमा, धर्म देव,बेबी शर्मा,विजय शर्मा,नेहा,कैप्टन नव रत्न सिंह,सुरभि,नीरज प्रधान, प्रीति सक्सेना, प्रतीक, वी.के.कपूर, मीना और अर्चना,मीरा शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UPHC सीबीगंज में विश्व यकृत दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

Mon Apr 20 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : विश्व यकृत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम: “लिवर की सुरक्षा, स्वस्थ जीवन की कुंजी” मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में आज UPHC सी.बी. गंज में विश्व यकृत दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सहायक मुख्य […]

You May Like

advertisement