सगड़ी आज़मगढ़:नीतियों और कार्यकर्ताओं के बल पर फिर बनेगी भाजपा की सरकार– विवेक ठाकुर

नीतियों और कार्यकर्ताओं के बल पर फिर बनेगी भाजपा की सरकार– विवेक ठाकुर

पार्टी की रीढ़ होता है बूथस्तर का कार्यकर्ता।
बूथ की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है भाजपा का कार्यकर्ता।

सगड़ी (आजमगढ़): राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश चुनाव के सह प्रभारी विवेक ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं केबल पर हम उत्तर प्रदेश में फिर सरकार बनाने जा रहे हैं। इसमें किसी तरह का कोई संशय नहीं है। बूथ स्तर पर लड़ाई के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता 2022 की विजय के लिए तैयार हैं।
जीयनपुर स्थित एक निजी विद्यालय पर अजमतगढ़ और जीयनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते हुए सह चुनाव प्रभारी विवेक ठाकुर ने कहा कि 5 साल में प्रदेश में अमन चैन आया है, गुंडागर्दी खत्म हुई है, कोरोना संक्रमण के बाद भी प्रदेश को विकास के पथ पर दौड़ाया गया है उससे प्रदेश की जनता फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार है।विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कार्यकर्ताओं की बैठक में राज्यसभा सदस्य ने एक एक मंडल अध्यक्ष को खड़ा कर उनसे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और चुनाव के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली।
कई मंडल पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और लगातार अनुपस्थित रहने वालों को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दी जानी चाहिए। सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। कार्यक्रम के पूर्व अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा, गोरखपुर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, विजय कुमार,जय प्रकाश सिंह, तारकेश्वर ओझा, ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बुके देकर उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर संतोष जायसवाल,अभिषेक मद्धेशिया, शिव गोपाल जयसवाल, सोनू सिंह,अभिषेक सिंह ने सांगठनिक चर्चा में भाग लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर जनदर्शन में आगंतुकों की सुविधा के लिए आटोमेटिक मशीन प्रारंभ

Wed Nov 24 , 2021
 जांजगीर-चांपा ,24 नवम्बर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन एपाईवमेन्ट मशीन का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने कहा कि यह मशीन कलेक्टर से मिलने और अपनी समस्या बताने आमजनों के लिए सुविधा जनक होगा। मशीन को कोई भी व्यक्ति सरलता से संचालित कर सकता है। […]

You May Like

advertisement