सगड़ी आज़मगढ़:खेल जीवन में प्रतिस्पर्धा का भाव जगाता है -उधम सिंह

खेल जीवन में प्रतिस्पर्धा का भाव जगाता है।

समाजवादी जिला सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन।
सगड़ी आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के गागेपुर मठिया में ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट का शनिवार को उद्घाटन करते हुए समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उधम सिंह ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। खेल हमारे जीवन में प्रतिस्पर्धा का भाव पैदा करता है, और अंतिम क्षण तक संघर्ष कर सफलता अर्जित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल की तमाम संभावनाएं हैं। प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। जरूरत जरूरत है इन्हें सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराने की। प्रदेश और देश की सरकारों को ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल के संसाधन उपलब्ध कराकर गांव की प्रतिभाओं को तराशने और तलाशने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कबड्डी खेल ग्रामीण विधा का एक अंग है। इसे जिंदा रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर हवलदार सिंह, राजेश सिंह, रामशरण यादव राजेश यादव कमलेश यादव, मूसा खान, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे मुख्य अतिथि उधम सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर कार्यक्रम की शुरुआत।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:उतराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश भर में शुरू किया गया सदस्यता अभियान: मीना शर्मा

Sun Nov 7 , 2021
उतराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश भर में शुरू किया गया सदस्यता अभियान: मीना शर्मा रुद्रपुरः उतराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश भर में शुरू किया गया सदस्यता अभियान कार्यक्रम अपने चरम पर है। पिछले दिनों रुद्रपुर मे आई बाढ के बावजूत कांग्रेस कार्यकर्ता सदस्यता अभियान […]

You May Like

advertisement