सगड़ी आज़मगढ़:भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के सभा स्थल का निरीक्षण किया

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के सभा स्थल का निरीक्षण किया।

सगड़ी (आजमगढ़): जूनियर हाई स्कूल जीयनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता भी पूरे जोश और खरोश से लगे हुए हैं। सभा स्थल और उसके आसपास तैयारियों में कोई कमी ना रह जाए, इसकी भी निगरानी पार्टी स्तर पर की जा रही है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने सभा स्थल का जायजा लिया और लोक लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से तैयारी के बारे में जानकारी प्राप्त की। जायसवाल ने पंडाल और हेलीपैड तैयार करने में लगे अधिकारियों से कहा कि समय से पूर्व सारे काम सही ढंग से पूर्ण कर लिए जाएं। जनसभा में आने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए विधायक बंदना सिंह ने भी सभा स्थल और हेलीपैड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।इस में लगे अधिकारियों को काम तेज करने का निर्देश दिया। विधायक बंदना सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ महाराज की जनसभा सगड़ी क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय है।ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यक्रम में पहुंचे ताकि सगड़ी को कुछ नई सौगात मिल सके।
इस दौरान भाजपा नेता सोनू सिंह, बजरंगी गुप्ता, नागेंद्र यादव, महफूज खान, सुब्हानखान, हाशिम खान, नसीम अहमद, सत्यम चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़:महिलाओं की कंपनी अपने बिजनेस प्लान में मधुमक्खी पालन और मशरुम उत्पादन को सीख कर कंपनी व परिवार कि आजीविका की वृद्धि कर सकती है

Fri Dec 3 , 2021
महिलाओं की कंपनी अपने बिजनेस प्लान में मधुमक्खी पालन और मशरुम उत्पादन को सीख कर कंपनी व परिवार कि आजीविका की वृद्धि कर सकती है विवेक जायसवाल ह की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान द्वारा यूरोपियन यूनियन, बॉर्नफानडेन एवं चाइल्ड फण्ड इंडिया के सहयोग से संचालित महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा […]

You May Like

advertisement