सैयदराजा चंदौली :मनोज सिंह डब्ल्यू ने कहा कि अगर सपा की सरकार बनी तो सैयदराजा में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज

पूर्वांचल ब्यूरो

नगर का रामलीला मैदान रविवार को जय जवान, जय किसान के नारे से गूंज उठा। सपा के किसान पंचायत में बड़ी संख्या में किसान जुटे। जिन्होंने सरकार पर कई सवाल खड़े किए। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए। मनोज सिंह डब्लू ने सरदार पटेल को नमन करने के साथ ही सैयदराजा विधानसभा के लोगों को कई बड़ी सौगात देने का वादा किया। कहा कि रामलीला मैदान से पांच किमी के दायरे में खिलाड़ियों के लिए हास्टलयुक्त स्टेडियम की सौगात सपा सरकार में देंगे। दावा किया कि मार्च में सपा की सरकार बनने जा रही है और अप्रैल में चंदौली में सेना भर्ती हर हाल में होकर रखेगी। इसके अलावा उन्होंने माधोपुर में कृषि विश्वविद्यालय को स्थापित करने का भी भरोसा को जनता को दिया।

उन्होंने युवाओं के लिए चंदौली में नियमित सेना भर्ती का बंदोबस्त करने का भी दावा किया। कहा कि भाजपा की सोच शौचालय में अटकी पड़ी है इसके आगे का विकास भाजपा के बस की बात नहीं। सपा ने सैयदराजा विधानसभा को कई कैनाल दिए, महिला डिग्री कालेज की सौगात इस सोच के साथ दी कि सैयदराजा की बेटियां पढ़-लिखकर देश-विदेश में नाम रौशन करें। लेकिन पांच सालों में भाजपा सरकार उसका संचालन तक नहीं करा पायी। यही भाजपा के विकास का असली चेहरा है। कहा कि प्रधानमंत्री आवास का शोर भाजपा खूब मचा रही है। लेकिन यह बताए कि डेढ लाख में कौन सा आवास बनकर तैयार होगा। सपा सरकार ने लोहिया आवास योजना के तहत गरीबों को साढ़े तीन लाख देने का बंदोबस्त किया था। अबकी बार सरकार बनी तो लोहिया आवास योजना के तहत पांच लाख मिलेंगे, ताकि गरीबों को सही मायने में मकान उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि लोहिया व जनेश्वर मिश्र योजना के तहत गांवों का कायाकल्प होगा। चुटकी लेते हुए कहा कि आज ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के कामकाज पर सांसद-विधायक अपना नाम लिखवाकर श्रेय लेने में जुटे हैं। क्योंकि इनके पास ऐसी कोई योजना-परियोजना व विकास कार्य नहीं, जिनपर ये अपने नाम का शिलापट्ट लगा सके। कहा कि किसान अपने कर्म व कड़ी मेहनत से न केवल अनाज उपजाता है, बल्कि धरती को हरा-भरा बनाकर उसकी श्रृंगार भी करता है। भाजपा सरकार व उसके प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का भरोसा दिया और सत्ता में लौटे। लेकिन आज किसानों की आय बढ़ाने की बजाय उन्हें सड़क पर लाने का काम किया है। किसान पिछले 11 महीनों से सड़क पर आंदोलित है, लेकिन सरकार इन किसानों को विश्वास में नहीं ले पायी और नारे में सबका विश्वास जोड़कर देश की जनता को गुमराह कर रही है। लिहाजा ऐसी किसान विरोधी सरकार को सत्ता से दूर करना देश के एक-एक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। आज इसी आह्वान को मुकाम देने के लिए हम सभी यहां जुटे हैं। इस अवसर पर गुरु प्रकाश यादव, अंजनी सिंह, छोटे लाल यादव,संतोष उपाध्याय, सीताराम प्रजापति, नईमूल हक़ खान, रामधनी यादव,राम नगीना यादव,दया राम यादव,धनंजय सिंह, मुन्नी लाल मौर्य,सुमंत सिंह,जगमेंद्र यादव, लल्लन बिन्द, राजेश त्रिपाठी, बुल्लू यादव संतोष शर्मा, अयोध्या गोड़ उपस्थित रहे। अध्यक्षता विधानसभा इकाई अध्यक्ष रामजनम यादव व जिला सचिव संचालन नन्द कुमार राय ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਨਲ ਪੰਥਕ ਦਲ ਨੇ ਇਕ ਹੋਰ ਸਥਾਪਿਤ ਕੀਤੀ ਇਕਾਈ

Mon Nov 1 , 2021
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 31 ਅਕਤੂਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਪੰਥਕ ਦਲ ਦੇ ਸਰਪ੍ਰਸਤ ਤੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਭਾਈ ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਪਿੰਡ ਪਿੰਡ ਇਕਾਈਆਂ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਲਗਾਤਾਰ ਸਿਲਸਿਲਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਭਾਈ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਧਾਰਮਿਕ […]

You May Like

advertisement